लाइव न्यूज़ :

बिहार के गया जिले में डायन बिसाही के आरोप में ग्रामीणों ने एक महिला को जिंदा जलाया, हुई मौत

By एस पी सिन्हा | Updated: November 5, 2022 19:32 IST

मृतक महिला की पहचान रीता देवी के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने पथराव किया। इस घटना के बाद से गांव में तनाव बना हुआ है। 

Open in App
ठळक मुद्देमृतक महिला की पहचान रीता देवी के रूप में हुई हैग्रामीणों का आरोप है कि रीता देवी ने ही डायन बिसाही कर उसे मारा हैसूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने पथराव किया

पटना: बिहार में गया जिले के सेवरा पंचायत के पचमह गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां डायन बिसाही के आरोप में ग्रामीणों ने एक महिला को जिंदा जला डाला। गंभीर रूप से झुलसी महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान रीता देवी के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने पथराव किया। इस घटना के बाद से गांव में तनाव बना हुआ है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ दिनों पहले गांव में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि रीता देवी ने ही डायन बिसाही कर उसे मारा है। इसे लेकर शनिवार को पंचायत भी बुलाई गई, जिसमें गांव के सैकड़ों लोग इकट्ठा हुए थे। इससे पहले पंचायत में कोई निर्णय होता, गांव के कुछ लोगों ने रीता देवी के घर पर हमला बोल दिया। 

रीता देवी के घर में पेट्रोल छिड़क कर लगा दी। जिससे बूरी तरह से झुलसी रीता देवी की मौके पर ही मौत हो गई। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही ग्रामीण और उग्र हो गए और हमला बोल दिया। इस दौरान लोगों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव शुरू कर दिया। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। फिलहाल पुलिस टीम गांव में कैंप कर रही है।

टॅग्स :बिहारहत्याBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह