लाइव न्यूज़ :

कानपुर एनकाउंंटर: यूपी पुलिस को बड़ी सफलता, विकास दुबे का एक साथी ढेर, दूसरा गिरफ्तार

By निखिल वर्मा | Updated: July 8, 2020 10:17 IST

दो-तीन जुलाई की रात गैंगस्टर विकास दुबे को पकड़ने गए पुलिस दल पर उसके गुर्गों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला कर डिप्टी एसपी, तीन दारोगा और चार कॉन्स्टेबल की हत्या कर दी थी।​​​​​​​

Open in App
ठळक मुद्देविकास दुबे का करीबी साथी अमर दुबे हमीरपुर के मौदहा में स्पेशल टास्क फोर्स के साथ मुठभेड़ में मारा गयाअमर दुबे और श्यामू वाजपेयी दोनों पर 25-25 हजार रुपये इनाम था.

बिकरू कांड के मास्टरमाइंड विकास दुबे और उसके गिरोह के खिलाफ जारी अभियान के तहत बुधवार को यूपी के कानपुर चौबेपुर इलाके में दुबे के एक साथी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। चौबेपुर के थानाध्यक्ष केएम राय ने पीटीआई-भाषा को बताया कि विकास दुबे का साथी श्याम बाजपेई चौबेपुर इलाके में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पैर में गोली लगी है। उसके सिर पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित है। बाजपेई गत दो-तीन जुलाई की मध्य रात्रि को गैंगस्टर विकास दुबे को गिरफ्तार करने बिकरू गांव गए पुलिस दल पर हमले में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में वांछित था। इस मामले में पुलिस को मिली यह दूसरी बड़ी कामयाबी है।

 

विकास का साथी अमर दुबे एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में ढेर

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के छह दिन बाद वारदात के मुख्य आरोपी विकास दुबे का एक साथी बुधवार की सुबह हमीरपुर जिले में पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के साथ मुठभेड़ में मारा गया। एसटीएफ के महानिरीक्षक अमिताभ यश ने कहा है कि विकास दुबे का साथी अमर दुबे हमीरपुर के मौदहा में एक मुठभेड़ में मारा गया। उन्होंने बताया कि दुबे पर 25000 रुपये का इनाम घोषित था और वह पिछले हफ्ते चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव में बदमाशों द्वारा घात लगाकर आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में शामिल था।

अधिकारी ने बताया कि इस जघन्य वारदात का मुख्य आरोपी ढाई लाख का इनामी गैंगस्टर विकास दुबे अब भी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस की अनेक टीमें लगी हुई हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ हम उसे पकड़ने की कोशिश में लगे हैं और हमारे दल कार्यरत हैं।’’

टॅग्स :विकास दुबेकानपुरउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह