लाइव न्यूज़ :

विकास दुबे की पत्नी और बेटे को कानपुर पुलिस ने छोड़ा, पति के एनकाउंटर पर रोकर बोली- एक बार चेहरा दिखा दो

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 10, 2020 14:39 IST

Vikas Dubey Encounter News: कानपुर मुठभड़े (Kanpur Encounter) का मुख्य आरोपी विकास दुबे का एनकाउंटर (vikas Dubey Encounter) शुक्रवार (10 जुलाई) सुबह कानपुर के भौती इलाके में हुआ। जिसके दौरान गैंगस्टर मारा गया। विकास दुबे गुरुवार मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देगैंगस्टर विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे काफी सालों से अपने पति के साथ नहीं रहती थी, वह लखनऊ में अपने बेटे के साथ रहती थी।कानपुर गोली कांड: गैंगस्टर विकास दुबे पर यूपी पुलिस ने पांच लाख का इनाम रखा था। आठ पुलिस की हत्या के अलावा उसके ऊपर 60 केस दर्ज थे।

कानपुर: कानपुर मुठभड़े (Kanpur Encounter) का मुख्य आरोपी और आठ पुलिसकर्मियों का हत्यारा विकास दुबे एनकाउंटर (vikas Dubey Encounter) में शुक्रवार (10 जुलाई) सुबह मारा गया। इधर एनकाउंटर के बाद विकास दुबे की गिरफ्तार पत्नी ऋचा दुबे और बेटे को कानपुर पुलिस ने छोड़ दिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक कानपुर शूटआउट में पत्नी ऋचा दुबे की कोई संदिग्ध भूमिका नहीं पाई गई है। पुलिस ने साफ किया है कि वारदात के वक्त वह मौके पर नहीं थी। विकास दुबे को गुरुवार (9 जुलाई) को मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल मंदिर से पकड़ा गया था। 

पति विकास दुबे के एनकाउंटर पर पत्नी ऋचा दुबे ने रोकर कहा- एक बार चेहरा दिखा दो

एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक विकास दुबे के एनकाउंटर की खबर पत्नी ऋचा दुबे को उसी वक्त मिली, जब वह थाने में ही थी। जानकारी के मुताबिक ऋचा दुबे को किसी पुलिस अधिकारी ने नहीं बताया था कि विकास दुबे एनकाउंटर में मारा गया है। लेकिन उसे पुलिस के रवैये से यह अहसास हो गया था कि उसके पति विकास दुबे का एनकाउंटर कर दिया गया है। इसके बाद ऋचा दुबे थाने में ही रोने लगी। थाने में रोकर ऋचा दुबे ने पुलिस वालों से कहा है कि  बस एक बार विकास का चेहरा दिखा दो। 

विकास दुबे (Vikas Dubey) की पत्नी ऋचा दुबे (गिरफ्तारी के वक्त की)

अब देखने वाली बात यह होगी विकास दुबे के शव को पुलिस पत्नी और परिवार को सौंपती है या नहीं। फिलहाल विकास दुबे का पुलिस जांच के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। हालांकि विकास दुबे के लखनऊ आवास पर पहुचे एसीपी दीपक कुमार ने कहा है कि विकास दुबे के परिजन अगर कानपुर जाना चाहते है तो उन्हें ले जाएंगे।

कानपुर गोलीकांड में विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे भी रहीं चर्चा में 

गैंगस्टर विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे को लखनऊ के कृष्णानगर इलाके से पुलिस ने गुरुवार (9 जुलाई) को गिरफ्तार किया था। उसके नौकर को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस ने कहा, विकास दुबे और ऋचा दुबे का बच्चा नाबालिग होने की वजह से उन्हीं के साथ सुरक्षित है। 

विकास दुबे (Vikas Dubey) और पत्नी ऋचा दुबे (फाइल फोटो)

कानपुर गोली कांड में गैंगस्टर विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे भी लगातार चर्चा में रही हैं। कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ऋचा दुबे को विकास के सारे गलत कामों की जानकारी थी। विकास की पत्नी ऋचा दुबे ने साल 2015 में गांव में समाजवादी पार्टी (सपा) की सदस्यता ली थी। इसी साल उसने सपा के स्वघोषित समर्थन से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव भी लड़ा था। 

टॅग्स :विकास दुबेकानपुरउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना