लाइव न्यूज़ :

शर्मसार! बिहार के नामी मिशनरी स्कूल के वॉशरूम में बनाया जा रहा बच्चियों का वीडियो, प्रशासन ने किया इंकार

By एस पी सिन्हा | Updated: December 8, 2018 19:34 IST

बताया जाता है कि बच्चियों से मिली शिकायत के बाद अभिभावकों ने भी स्कूल प्रशासन से इस संबध में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की, लेकिन अभिभावकों की शिकायत के बाद भी स्कूल प्रशासन द्वार इस संबंध कोई कार्र्वाई नही किये जाने के बाद अभिभावकों ने नारजगी जताई है।

Open in App

बिहार की राजधानी पटना स्थित सेंट जोसेफ कान्वेंट स्कूल के वॉशरूम में बच्चियों का वीडियो बनाये जाने की खबर ने सनसनी फैला दी है। यह स्कूल एक नामी मिशनरी स्कूल है, जिसमें अपने बच्चियों को पढाने की की तमन्ना लगभग सभी अभिभावक रखते हैं। इस स्कूल की बच्चियों ने इसकी शिकायत स्कूल प्रशासन से की, लेकिन स्कूल प्रशासन ने इसपर कोई कदम नहीं उठाया तो बच्चियों ने इसबात की जानकारी अपने अभिभावकों को दी। 

बताया जाता है कि बच्चियों से मिली शिकायत के बाद अभिभावकों ने भी स्कूल प्रशासन से इस संबध में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की, लेकिन अभिभावकों की शिकायत के बाद भी स्कूल प्रशासन द्वार इस संबंध कोई कार्र्वाई नही किये जाने के बाद अभिभावकों ने नारजगी जताई है। अभिभावकों के द्वारा हंगामा किये जाने पर स्कूल प्रशासन ने इसपर एक्शन लेने की बात कही है।

हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई प्राथमिकी नहीं दर्ज करवाई गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पटना के अशोक राजपथ पर स्थित सेंट जोसेफ कान्वेंट स्कूल में पांचवीं क्लास तक की बच्चियों के लिए अलग से वॉशरूम बनवाया गया है। इस वॉशरूम का यूज कर रही बच्चियों का वीडियो बनाया जाता था। यह मामला एक हफ्ते पहले तब सामने आया जब एक बच्ची ने अपने क्लास टीचर से इसकी शिकायत की। लेकिन बच्चियों की बात पर टीचर ने लापरवाह रवैया अपनाया और कोई एक्शन नहीं लिया।

शुक्रवार को जब एक बच्ची का वीडियो बनाया जा रहा था तो वह रोने लगी। स्कूल प्रशासन ने इसके बाद भी एक्शन नहीं लिया। बच्चियों ने जब यह बात अपने अभिभावकों को बताई तो आज अभिभावक स्कूल पहुंच गए। हालांकि, स्कूल प्रशासन ने इसके बाद भी सिर्फ आश्वासन ही दिया। अभिभावकों ने बताया कि एक बच्ची को वीडियो बनाने वाले ने चाकू भी दिखाया था। बताया जा रहा है कि स्कूल में जो वॉशरूम बनाए गए हैं, वह मानक के अनुरूप नहीं है। ऊपर से जाली लगे वॉशरूम में बाहर की ओर से ये वीडियो बनाया जा रहा था। इस संबंध में जब स्कूल की प्राचार्या से बात करने का प्रयास किया गया तो उनसे बात कराने से स्कूल प्रशासन ने इंकार कर दिया।

टॅग्स :यौन उत्पीड़नबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली