लाइव न्यूज़ :

वीडियो: यूपी के मोहनलालगंज में तांत्रिक की बेरहमी से पिटाई, 11 साल की बच्ची से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने का आरोप

By रुस्तम राणा | Updated: October 26, 2024 18:41 IST

ग्रामीणों ने तांत्रिक की बेरहमी से पिटाई की और उसे स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के कथित वीडियो में बच्ची के परिजनों को तांत्रिक की बेरहमी से पिटाई करते देखा जा सकता है।

Open in App

UP Crime: उत्तर प्रदेश के मोहनलालगंज में एक चौंकाने वाली घटना में एक तांत्रिक ने भूत उतारने के बहाने 11 साल की बच्ची से कथित तौर पर छेड़छाड़ की। सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों ने तांत्रिक की बेरहमी से पिटाई की और उसे स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के कथित वीडियो में बच्ची के परिजनों को तांत्रिक की बेरहमी से पिटाई करते देखा जा सकता है।

जानकारी के अनुसार, पिछले कई सालों से तंत्र-मंत्र और भूत-प्रेत की विद्या करने वाला तांत्रिक मेकू लाल गांव के बाहर झोपड़ी बनाकर रहता है। गांव में उसकी कुछ जमीन भी है। शुक्रवार को बाबा के खेतों से फसल काटने का ठेका लेने वाला दंपती अपनी बेटी के साथ खेतों में काम कर रहा था। 

तभी वहां बाबा पहुंचा और दंपती ने कहा कि उन्हें भूख लगी है। बाबा ने पास के गांव से समोसे लाने की पेशकश की। दंपती अपनी बेटी को घर पर छोड़कर समोसे लेने चले गए। इसके बाद बाबा बच्ची को अपनी झोपड़ी में ले गया और वहां उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

बच्ची ने घर पहुंचकर अपनी आपबीती लोगों को बताई, जिससे गांव वाले भड़क गए। ग्रामीणों ने बाबा को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस ने मासूम बच्ची के पिता की शिकायत पर बाबा के खिलाफ छेड़छाड़ और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

टॅग्स :वायरल वीडियोउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा