लाइव न्यूज़ :

बनारस भ्रमण पर आये छात्राओं के कपड़े बदलने का वीडियो हुआ सीसीटीवी में रिकॉर्ड, मचा बवाल

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 8, 2022 20:03 IST

वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन स्थित परेडकोठी के एक होटल में ठहरीं पश्चिम बंगाल की महिलाओं और छात्राओं के कपड़े बदलने का वीडियो होटल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पुलिस होटल संचालक के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देबनारस भ्रमण के लिए पश्चिम बंगाल से आने वाली महिलाओं और छात्रा के साथ हुई अश्लील हरकतपरेडकोठी के एक होटल में महिलाओं और छात्राओं के कपड़े बदलने का वीडियो सीसीटीवी में हुआ कैदवाराणसी पुलिस ने सीसीटीवी के डीवीआर को कब्जे में लेकर होटल संचालक के खिलाफ दर्ज किया केस

वाराणसी: बनारस भ्रमण के लिए आये एक स्वयंसेवी संस्था की महिलाओं और छात्रा के साथ अश्लील हरकत होने की जानकारी सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक शहर के कैंट रेलवे स्टेशन के पास स्थित परेडकोठी के एक होटल में ठहरीं पश्चिम बंगाल की सामाजिक संस्था की महिलाओं और छात्राओं के कपड़े बदलने का वीडियो होटल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।

मामले की सूचना मिलते ही फौरन वाराणसी पुलिस हरकत में आयी और होटल के सीसीटीवी के डीवीआर को कब्जे में ले लिया है और प्रारंभिक जांच में इस बात की पुष्टी की है कि महिलाओं के साथ हुई अभद्रता की यह वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है।

खबरों के मुताबिक मामले में एनजीओ के पदाधिकारी ने सिगरा थाने में बाकायदा इस अपराध की रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। होटल के सीसीटीवी कैमरे के डीबीआर की जांच में आरोपों को सही पाये जाने के बाद पुलिस होटल संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है।

इस संबंध में एनजीओ के पदाधिकारी ने बताया कि बंगाल में गरीब और मेधावी छात्रों के लिए काम करनेवाली एनजीओ के पुरूष और महिला सदस्य मेधावी छात्र-छात्राओं के साथ होटल में ठहरे हुए थे। एनजीओ छात्र-छात्राओं को बनारस भ्रमण पर ले आया था।

शनिवार की दोपहर में एनजीओ की कुछ महिलाओं व छात्राओं को होटल के ग्राउंड डॉरमेट्री में कपड़े बदल रही थी। तभी उनकी नजर वहां के सीसीटीवी कैमरे पर पड़ी तो उन्हें संदेह हुआ कि कैमरे के ऑन रहने पर उनकी कपड़े बदलते हुए फुटेज रिकॉर्ड हो सकती है।

उसके बाद एनजीओ के सदस्यों ने मामले में होटल प्रबंधन से शिकायत की लेकिन होटल प्रबंधन ने कहा कि सीसीटीवी कैमरा खराब है, इसलिए उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है और वो आराम से कपड़े बदल सकती हैं। लेकिन चूंकि एनजीओ के पदाधिकारियों को संदेह हो चुका था। इसलिए उन्होंने लड़कियों ओर महिलाओं को कपड़े बदलने से मना कर दिया और फिर सीधे सिगरा थाने की पुलिस को फोन करके सारे मामले की जानकारी दी।

चूंकि मामला बेहद गंभीर था, इसलिए सिगरा थाने के एसएचओ सीधे होटल पहुंचे और सीसीटीवी के डीबीआर को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस डीबीआर को लेकर थाने आयी और वहां जब उसने उसे चेक किया तो उन्हें महिलाओं व छात्राओं के कपड़े बदलने का वीडियो दिखाई दिया।

इसके बाद एनजीओ संचालक की तहरीर पर सिगरा थाने ने होटल संचालक के खिलाफ केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी। जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे एसीपी चेतगंज विकास श्रीवास्तव ने बताया कि एनजीओ संचालक की शिकायत पर होटल संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, जांच के बाद संबंधित दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :वाराणसीKashiक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीcrime news hindi
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास