लाइव न्यूज़ :

Video: चित्रकूट में खदानों में मजदूरी के लिए नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण, डीएम ने दिए जांच के आदेश

By स्वाति सिंह | Updated: July 8, 2020 16:05 IST

चित्रकूट की खदानों में काम के बदले नाबालिग लड़कियों के साथ यौन शोषण किया जाता है। इस मामले में अब डीएम शेषमणि पांडे और जोन के आईजी सीईओ समेत आला अधिकारी रात को छानबीन और पूछताछ में जुटे रहे।

Open in App
ठळक मुद्देखदानों में काम के बदले यौन शोषण का मामला सामने आया है। डीएम शेषमणि पांडे ने मामले में मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं।

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के चित्रकूट (Chitrakoot) जिले में खदानों में काम के बदले यौन शोषण का मामला सामने आया है। एक निजी न्यूज चैनल ने खुलासा किया था कि चित्रकूट की खदानों में काम के बदले नाबालिग लड़कियों के साथ यौन शोषण किया जाता है। इस घटना के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। वहीं, डीएम शेषमणि पांडे ने मामले में मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं।

दरअसल, रिपोर्ट में दिखाया गया था कि ठेकेदार और बिचौलिये उन्हें काम की मजदूरी नहीं देते और मजदूरी के लिए इन लड़कियों के साथ यौन शोषण किया जाता है। इस मामले में अब डीएम शेषमणि पांडे और जोन के आईजी सीईओ समेत आला अधिकारी रात को छानबीन और पूछताछ में जुटे रहे। वहीं, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी योगी सरकार से इस मसले पर कार्रवाई करने की मांग की है।

जिसके बाद चित्रकूट के डीएम ने ट्विटर पर लिखा, 'अभी-अभी मैंने आजतक चैनल पर प्रसारित विशेष रिपोर्ट को देखा, वर्णित घटना क्रम की गहन जांच करने के लिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश कर दिए हैं। इस निंदनीय कृत्य मे जो भी दोषी पाया जाएगा उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी तथा किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।'

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने भी की कार्रवाई की मांग

दिल्ली महिला आयोग की चेयरपर्सन स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर योगी आदित्यनाथ सरकार से मामले में तुरंत सख्त कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने लिखा, "उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में 10 से 18 साल की बच्चियों के साथ खदानों में काम के बहाने दरिंदगी की जा रही है। ऐसा कैसे हो सकता है कि इन नन्ही बच्चियों को इस तरह नोचा जा रहा है और प्रशासन को भनक तक नहीं है? बेहद शर्मनाक! @myogiadityanath जी, तुरंत सख़्त ऐक्शन करवाएँ!"

टॅग्स :रेपउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह