लाइव न्यूज़ :

Video: VHP के गोरक्षा प्रमुख को सरेआम मारी गोली, ‏फिर डंडों से पीट-पीटकर की हत्या

By स्वाति सिंह | Updated: June 28, 2020 08:27 IST

विहिप नेता रवि विश्वकर्मा शाम को होशंगाबाद से अपने घर पिपरिया जा रहे थे। उन्होंने जैसे ही ब्रिज को पार किया वहां घात लगाए बैठे बदमाशों ने उनकी कार पर हमला कर दिया। बदमाश करीब 15 मिनट तक कार पर लाठियां बरसाते रहे।

Open in App
ठळक मुद्देVHP के नेता रवि विश्वकर्मा की हुई हत्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।विश्व हिन्दू परिषद के नेता रवि विश्वकर्मा पर पिपरिया के अंडर ब्रिज के पास हमला हुआ था।

होशंगाबाद: महोशंगाबाद: मध्य प्रदेश के होशंगाबाद में विश्व हिंदू परिषद (VHP) के गोरक्षा प्रमुख रवि विश्वकर्मा की हत्या की एक वीडियो सामने आई है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बीते शुक्रवार को वीएचपी नेता रवि विश्वकर्मा को हमलावरों ने पिपरिया के अंडर ब्रिज के पास रोक था। इसके बाद उनकी कार पर लाठी ओर बल्लम से ताबड़तोड़ हमला किया गया था। इसके बाद हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी थी। 

सीसीटीवी फुटेज में बदमाश रवि विश्वकर्मा की कार पर लाठियां बरसाते दिख रहे हैं। इस वीडियो में लगभग आधा दर्जन बदमाश काली कार पर हमला करते दिख रहे हैं। बीच-बीच में गोली भी चलने की आवाज सुनाई दे रही है।

बदमाशों ने किया हमला

रिपोर्ट के मुताबिक विहिप नेता रवि विश्वकर्मा शाम को होशंगाबाद से अपने घर पिपरिया जा रहे थे। उन्होंने जैसे ही ब्रिज को पार किया वहां घात लगाए बैठे बदमाशों ने उनकी कार पर हमला कर दिया। बदमाश करीब 15 मिनट तक कार पर लाठियां बरसाते रहे। इसके बाद एक युवक ने रवि को गोली मार दी। घायल रवि को अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। रवि विश्वकर्मा विश्व हिन्दू परिषद के होशंगाबाद के गौरक्षा प्रमुख भी थे। पुलिस ने इस मामले में पिपरिया थाने में 9 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

एसएसपी होशंगाबाद अवधेश प्रताप सिंह ने कहा कि इस मामले में नौ लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को सामने लगे सीसीटीवी से कुछ फुटेज मिले हैं। इसी के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाशी कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए होशंगाबाद पुलिस ने तेज-तर्रार अफसरों की टीम गठित की है।

टॅग्स :हत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट