Video: साकेत कोर्ट में वकील ने धोखाधड़ी मामले में महिला को मारी गोली, वीडियो में पेट पकड़कर चीखती नजर आई महिला, जानें कैसी है हालत

By अनिल शर्मा | Updated: April 21, 2023 14:16 IST2023-04-21T12:15:32+5:302023-04-21T14:16:07+5:30

डीसीपी साउथ, चंदन चौधरी ने कहा कि दिल्ली पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था में चूक नहीं है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि रोज आने वाले वकीलों को हमारे सुरक्षा कर्मी पहचानते हैं इसलिए उनको जाने देते हैं। हालांकि हम इस को मजबूत करेंगे। 

Video Husband shot his wife in Delhi Saket Court woman was screaming in pain | Video: साकेत कोर्ट में वकील ने धोखाधड़ी मामले में महिला को मारी गोली, वीडियो में पेट पकड़कर चीखती नजर आई महिला, जानें कैसी है हालत

Video: साकेत कोर्ट में वकील ने धोखाधड़ी मामले में महिला को मारी गोली, वीडियो में पेट पकड़कर चीखती नजर आई महिला, जानें कैसी है हालत

Highlightsगोली लगने के बाद महिला का पेट पकड़कर दर्द से चीखते वीडियो सामने आया है। महिला को गंभीर अवस्था में AIIMS दिल्ली में भर्ती कराया गया।

नई दिल्लीः दिल्ली के साकेट कोर्ट में दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना सामने आई है।  महिला पर चार राउंड फायरिंग की गई। गोली लगने के बाद महिला का पेट पकड़कर दर्द से चीखते वीडियो सामने आया है। घटना के बाद उसे तुरंत  AIIMS दिल्ली में भर्ती कराया गया। 

पुलिस ने बताया कि इस महिला पर धोखाधड़ी के और भी मामले चल रहे हैं। पुरुष यहां काफी समय से वकील था और वह घटना के समय अपनी यूनिफॉर्म में था। DCP (साउथ) चंदन चौधरी ने कहा,  इसने 4 राउंड फायर की जिसमें 3 गोली महिला को और एक मुंशी को लगी है। दोनों की हालत स्थिर है और दोनों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था में चूक नहीं है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि रोज आने वाले वकीलों को हमारे सुरक्षा कर्मी पहचानते हैं इसलिए उनको जाने देते हैं। हालांकि हम इस को मजबूत करेंगे। 

फुटेज में महिला की गोली लगी जगह पर कपड़े लगाकर उसे अस्पताल ले जाया रहा है। इस दौरान वह चीखती हुई कहती है- जान निकल गई मेरी। इसके बाद वह और जोर से चीखने लगती है।

गौरतलब है कि पिछले साल 24 सितंबर को दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में भी इसी तरह की घटना हुई थी। यहां भी वकील की ड्रेस में आए दो लोगों ने फायरिंग की थी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों- राहुल त्यागी और जगदीप जग्गा मारे गए थे। दोनों हमलावर गैंगस्टर जितेंद्र मान उर्फ ​​गोगी को मारने आए थे।

Web Title: Video Husband shot his wife in Delhi Saket Court woman was screaming in pain

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे