लाइव न्यूज़ :

VIDEO: "मैं बाल-बाल बची", नशे में धुत्त पुलिस हेड कॉन्सटेबल ने डांसर से किया दुर्व्यवहार, पुलिस ने 3 को किया गिरफ्तार

By आकाश चौरसिया | Updated: April 2, 2024 13:25 IST

पंजाब के लुधियाना में एक मामला सामने आ रहा है, जहां पंजाब पुलिस के हेड कॉन्सटेबल जगरूप सिंह ने शादी समारोह के दौरान नाच रही प्रोफेशनल डांसर और मॉडल को छेड़ने की कोशिश की। मॉडल ने आहत होकर सभी के खिलाफ पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज कराई।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब के लुधियाना में एक मामला सामने आ रहा हैजहां पंजाब पुलिस के हेड कॉन्सटेबल जगरूप सिंह ने शादी समारोह कुछ ऐसा कियाअब उनके खिलाफ समराला पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है

नई दिल्ली:पंजाब के लुधियाना में एक मामला सामने आ रहा है, जहां पंजाब पुलिस के हेड कॉन्सटेबल जगरूप सिंह ने शादी समारोह के दौरान नाच रही प्रोफेशनल डांसर और मॉडल को छेड़ने की कोशिश की। इस बात पर डांसर स्टेज से ही भड़क गई और फिर क्या था उनके बीच बात बढ़ते-बढ़ते गाली गलौज तक जा पहुंची। इस बीच पुलिस सिपाही के ग्रुप में शामिल एक व्यक्ति ने डांसर पर पेपर ग्लास भी फेंका। इस वाक्ये का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। अब समराला पुलिस ने डांसर के शिकायत पर तीन व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

डांसर और पंजाबी मॉडल ने आहत होकर सभी के खिलाफ पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज कराई। वहां मौजूद सब में से मुख्य आरोपी का नाम जगरूप सिंह है, जो पंजाब पुलिस में हेड कॉन्सटेबल के रूप में तैनात हैं। पुलिस कमिश्नरेट लुधियाना के अनुसार, जगरूप सिंह अभी सहायक पुलिस आयुक्त के गनमैन के रूप में तैनात हैं। वीडियो में दिख रहा है कि कैसे डांसर इस घटना का बहादुरी से जवाब दे रही है, जबकि मेहमान और आरोपी उस पर निशाना साध रहे हैं। ऐसे में एक व्यक्ति ने गुस्से में आकर उस पर कागज के गिलास फेंककर उसका अपमान भी करने की कोशिश की। यह घटना सोमवार 2 अप्रैल को समराला के गिल पैलेस में दर्ज की गई। 

डांसर इस दौरान काफी बहादुरी से लड़ी और उसने आरोपियों से कहा, 'तेरे घर में मां-बहन नहीं है'। इसके अलावा आरोपियों के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करा दी है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, माना जा रहा है कि आरोपी नसे में धुत्त था और इस वजह से उसने आपा खोया और मंच पर जा पहुंचा। फिर डांसर के साथ दुर्व्यवहार कर दिया। यही नहीं रुका सिपाही उसने डांसर को स्टेज से नीचे उतारना चाहता था।

जब उसने ऐसा करने से मना किया, आरोपी सिपाही ने उसे गाली देना शुरू कर दिया और कोशिश करता रहा कि वो मंच से नीचे आ जाए। डांसर ने बताया कि आपत्ति जताने पर उसने मुझ पर ग्लास फेंक दिया, हालांकि मैं बाल-बाल बच गई। इतने पर आए हुए मेहमानों और ऑर्केस्ट्रा समूह के सदस्यों ने हस्तक्षेप किया। समारोह खत्म होने के बाद डांसर ने शिकायत दर्ज कराई।

टॅग्स :पंजाबPunjab Policeअमृतसर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई