शराब के नशे में धुत 2 महिला ने टैक्सी को टक्कर मारी, कैब ड्राइवर को हेलमेट से मारा और भीड़ को दी गाली, वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 8, 2026 19:45 IST2026-02-08T19:36:06+5:302026-02-08T19:45:48+5:30

लीसा और मैथ्यू के रूप में पहचानी गई दोनों महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया गया है।

Video Drunk Bengaluru Women Crash Cab, Hit Driver With Helmet Abuse Crowd Busy Road see watch Detained | शराब के नशे में धुत 2 महिला ने टैक्सी को टक्कर मारी, कैब ड्राइवर को हेलमेट से मारा और भीड़ को दी गाली, वीडियो

file photo

Highlightsस्थानीय निवासियों ने बाद में घटना की सूचना पुलिस को दी। दुर्व्यवहार या अश्लील व्यवहार का बहाना नहीं हो सकता। भीड़ को गालियां देती और अश्लील इशारे करती हुई दिखाई दे रही है

बेंगलुरुः कर्नाटक के बेंगलुरु का मामला है। हम कहां जा रहे हैं। सड़क पर आए दिन हंगामा हो रहा है। छोटी-छोटी बात को लेकर झगड़ा कर रहे हैं। सहनशक्ति खत्म हो रहा है। कई वीडियो रोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक मामूली सड़क दुर्घटना के बाद सार्वजनिक उपद्रव करने और एक टैक्सी चालक पर हमला करने के आरोप में दो महिलाओं को हिरासत में लिया गया। यह घटना तब घटी, जब कथित तौर पर शराब के नशे में धुत और दोस्तों से मिलकर लौट रही महिलाओं ने अपनी दोपहिया गाड़ी से पीछे से एक टैक्सी को टक्कर मार दी।

कैब ड्राइवर अहमद को पहले 2 महिला ने टक्कर मारी और फिर बात करने पर बहस करने लगी। धमकी दी। हम तुम्हें देख लेंगे। जल्द ही बात तीखी बहस में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिलाओं ने ड्राइवर को गालियां दीं और कथित तौर पर हेलमेट से उस पर हमला किया। जब स्थानीय निवासियों ने स्थिति को शांत करने के लिए हस्तक्षेप किया, तो उन पर भी कथित तौर पर हमला किया गया।

रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि एक महिला ने अपने हाथ में लिपटी धातु की चेन से ड्राइवर पर हमला किया, जिससे सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा हो गई हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस झड़प के वीडियो में महिलाएं गालियां देते, अश्लील इशारे करते और आसपास खड़े लोगों के साथ आक्रामक व्यवहार करते नजर आ रही हैं।

फुटेज में एक महिला को उसे रोकने की कोशिश कर रहे पुरुषों को लात मारते हुए देखा गया है। पुलिस के पहुंचने के बाद भी कथित तौर पर उपद्रवी व्यवहार जारी रहा, और एक आरोपी को पुलिस वाहन के अंदर से भीड़ को गाली देते हुए देखा गया।

शराब के नशे में धुत महिलाओं ने अपनी दोपहिया गाड़ी से एक टैक्सी को पीछे से टक्कर मारकर सार्वजनिक उपद्रव मचा दिया। कुछ लोग जवाब में अपशब्द बोलते हुए भी देखे गए, लेकिन महिलाओं के आक्रामक व्यवहार ने स्थिति को और बिगाड़ दिया। पुलिस वाहन के अंदर से भीड़ को गालियां देती और अश्लील इशारे करती हुई दिखाई दे रही है।

स्थानीय निवासियों ने बाद में घटना की सूचना पुलिस को दी। लीसा और मैथ्यू के रूप में पहचानी गई दोनों महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की है कि मामले की आगे की जांच जारी है। शराब के नशे में होना सार्वजनिक सड़कों पर हिंसा, दुर्व्यवहार या अश्लील व्यवहार का बहाना नहीं हो सकता। 

Web Title: Video Drunk Bengaluru Women Crash Cab, Hit Driver With Helmet Abuse Crowd Busy Road see watch Detained

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे