लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: सरकारी कैम्प में विकलांग बच्चे की बेरहमी से पिटाई, वीडियो हुआ वायरल

By भारती द्विवेदी | Updated: March 28, 2018 14:26 IST

यह वीडियो उत्तर प्रदेश के इटावा के एक सरकारी कैम्प का है। वीडियो में केंद्र का वार्डेन भी दिख रहा है।

Open in App

लखनऊ, 28 मार्च: उत्तर प्रदेश के इटावा के एक सरकारी कैंप का वीडियो वायरल हो रहा है। इस सरकारी कैंप में विकलांग बच्चे रहते हैं। डेढ़ मिनट के इस वीडियो में एक आदमी बेहद ही क्रूर तरीके से कुछ बच्चों की पिटाई कर रहा है। एक तरफ जहां बच्चे मार से बचने के लिए भाग रहे हैं। वहीं वो आदमी बच्चों को मारते हुए उनपर चिल्लाता है। 

मारने वाले शख्स उस सरकारी कैंप का केयर टेकर बताया जा रहा है। पिटाई की वजह से एक बच्चा जमीन पर गिर जाता है और उठने की कोशिश करता है लेकिन उठ नहीं पाता है। वीडियो में केयर टेकर के अलावा एक और शख्स नजर आता है, जिसकी पहचान केंद्र के वॉर्डन के रूप में हुई है।

एनडीटीवी ने इस घटना का वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।

ये वीडियो 18 मार्च की बताई जा रही है। 6-14 साल के बीच के विकलांग बच्चों के लिए ये कैंप सर्व शिक्षा अभियान के तहत इटावा में लर्निंग कार्यक्रम कैंप का आयोजित की गई है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस केयर टेकर सुरज सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने ये बताया है कि वीडियो में दिख रहे 6 बच्चों की बहुत ही बुरी तरीके से पिटाई हुई है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा