लाइव न्यूज़ :

VIDEO: मुंबई के मीरा रोड पर दो समुदायों के बीच झड़प, रामध्वज लगाए वाहनों पर भीड़ का हमला, 5 गिरफ्तार

By रुस्तम राणा | Updated: January 22, 2024 14:23 IST

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) जयंत बाजबले ने कहा, "3-4 वाहनों में यात्रा कर रहे कुछ लोग नारे लगा रहे थे। दूसरे समुदाय के लोगों के साथ बहस हो गई और परिणामस्वरूप, दोनों समुदायों की भीड़ जमा हो गई।"

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई से सटे मीरा रोड के नया नगर इलाके में नारेबाजी को लेकर विवाद भड़क गयापुलिस के बयान के मुताबिक, 3-4 वाहनों में यात्रा कर रहे कुछ लोग नारे लगा रहे थेजिस पर दूसरे समुदाय के लोगों के साथ बहस हो गई

मुंबई: अयोध्या में राम मंदिर के 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह से पहले महाराष्ट्र में मुंबई के पास मीरा रोड पर दो समुदायों के बीच विवाद हो गया। मुंबई से सटे मीरा रोड के नया नगर इलाके में नारेबाजी को लेकर विवाद भड़क गया। नया नगर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक घटना रविवार रात करीब 11 बजे की है।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) जयंत बाजबले ने कहा, "3-4 वाहनों में यात्रा कर रहे कुछ लोग नारे लगा रहे थे। दूसरे समुदाय के लोगों के साथ बहस हो गई और परिणामस्वरूप, दोनों समुदायों की भीड़ जमा हो गई।" घटना की सूचना पाकर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और बदमाशों को हिरासत में ले लिया।

सोशल मीडिया में जारी तस्वीरों में यह देखा जा सकता है कि जिन गाड़ियों में भगवाध्वज लगा हुआ है। उनपर कुछ लोग हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि सोशल मीडिया में जारी हुई वीडियो की पुष्टि लोकमत हिन्दी नहीं करता है। 

डीसीपी जयंत बाजबाले ने कहा, "घटना को देखते हुए इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया है और इलाके में शांति बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च किया गया है।" पुलिस ने मीरा रोड के निवासियों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। मामले की आगे की जांच जारी है।  

टॅग्स :मुंबईमुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े