लाइव न्यूज़ :

वीडियो: तमिलनाडु के कृष्णागिरी में जमीनी विवाद को लेकर 26 वर्षीय व्यक्ति ने अपने बुजुर्ग रिश्तेदार को सरेआम आग के हवाले किया

By रुस्तम राणा | Updated: April 22, 2024 19:13 IST

रिपोर्टों के अनुसार, घटना 21 अप्रैल को हुई और पुलिस ने मृतक की पहचान कावेरीपट्टिनम के पूमलाई नगर के वी. चिन्नावर के रूप में की है। घटना का भयावह वायरल वीडियो अब सोशल मीडिया पर सामने आया है और दुर्भाग्यपूर्ण घटना का ग्राफिक विवरण दिखाता है।

Open in App
ठळक मुद्देतमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले में भूमि विवाद को लेकर एक 55 वर्षीय व्यक्ति को उसके 26 वर्षीय रिश्तेदार ने आग लगा दीपुलिस ने मृतक की पहचान कावेरीपट्टिनम के पूमलाई नगर के वी. चिन्नावर के रूप में की हैकावेरीपट्टिनम पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अपराधी की तलाश कर रही है

Viral Video: एक चौंकाने वाली घटना में, तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले में भूमि विवाद को लेकर एक 55 वर्षीय व्यक्ति को उसके 26 वर्षीय रिश्तेदार ने आग लगा दी। रिपोर्टों के अनुसार, घटना 21 अप्रैल को हुई और पुलिस ने मृतक की पहचान कावेरीपट्टिनम के पूमलाई नगर के वी. चिन्नावर के रूप में की है। घटना का भयावह वायरल वीडियो अब सोशल मीडिया पर सामने आया है और दुर्भाग्यपूर्ण घटना का ग्राफिक विवरण दिखाता है।

पुलिस के मुताबिक, चिन्नावर का अपने 26 वर्षीय रिश्तेदार एम. सेंथिल के साथ जमीन विवाद था और 19 अप्रैल को दोनों परिवारों के बीच झगड़ा हुआ जिसके बाद रविवार 21 अप्रैल को सेंथिल चिन्नावर के घर गया और उसे आग लगा दी। दुखद घटना के तुरंत बाद, पड़ोसियों ने आग बुझा दी और चिन्नावर को नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने कहा कि पीड़ित 70% जल गया है।

कावेरीपट्टिनम पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अपराधी की तलाश कर रही है। इस बीच, पड़ोसी राज्य केरल से बर्ड फ्लू के अधिक मामले सामने आने के बाद तमिलनाडु सरकार ने सीमावर्ती इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी है। रविवार को अलाप्पुझा जिले में कुछ और स्थानों से H1N1 वायरस की पुष्टि के बाद लगभग 25,000 बत्तखों को मार दिया गया।

शुक्रवार को केरल से बर्ड फ्लू की सूचना मिलने के बाद तमिलनाडु सरकार ने पहले ही कोयंबटूर में केरल की सीमा से लगे इलाकों में जांच कड़ी कर दी है। एक अधिकारी ने कहा कि कोयंबटूर क्षेत्र में अनाकट्टी, वालयार और गोपालपुरम सहित 12 स्थानों पर चेक पोस्ट बनाए गए हैं, जबकि केरल की सीमा से लगे थेनी क्षेत्र के साथ-साथ दक्षिण तमिलनाडु के नागरकोइल इलाकों में 10 और चेक पोस्ट स्थापित किए गए हैं।

टॅग्स :वायरल वीडियोTamil Naduक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास