लाइव न्यूज़ :

वाराणसी: पिता ने तीन बेटियों के साथ की आत्महत्या, पत्नी को किसी बहाने से भेजा था मायके

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 9, 2019 15:01 IST

घटना वाराणसी के लक्सा थाना की है। परिजनों के मुताबिक बच्चियां जब अस्पताल में थी तो उन्होंने बताया था कि उन्हें पिता ने एक दवाई पिलाई थी। तीनों बच्चियों का नाम निबिया(9), अद्वितीय (7) और रिया (5) है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस को इस बात का शक है कि दीपक ने आत्महत्या आर्थिक तंगी की वजह से की है।पुलिस दीपक की पत्नी से मामले में पूछताछ कर रही है। 

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक पिता ने अपनी तीन मासूम बेटियों की जहर देकर हत्या कर दी। पिता ने तीनों बेटियों को जहर देने के बाद खुदश भी जहर खाई। पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही तीन बच्चियों और शख्स को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने चारों को मृत घोषित किया।

युवक ने बच्चियों को जहर देने से पहले अपनी पत्नी मायके भेज दिया था। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मृतक पिता का नाम दीपक गुप्ता (30 वर्ष) है, जो कपड़े बेचा करता था। पत्नी को मायके भेजने के बाद 8 मई की रात को दीपक ने अपनी तीनों बेटियों को जहर दी थी। 

परिजनों के मुताबिक बच्चियां जब अस्पताल में थी तो उन्होंने बताया था कि उन्हें पिता ने एक दवाई पिलाई थी। तीनों बच्चियों का नाम निबिया(9), अद्वितीय (7) और रिया (5) है। घटना वाराणसी के लक्सा थाना की है। वहीं दीपक की पत्नी का कहना है कि उसे इस घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं है और जब वो मायके आ रही थी तो उसे ऐसा कुछ भी महसूस भी नहीं हुआ था। 

वाराणसी के एसपी सिटी दिनेश सिंह एक न्यूज चैनले को बताया कि दीपक गुप्ता ने अपनी तीन बेटियों को साथ आत्महत्या की है। पुलिस को घटना के बारे में जैसे ही सूचना मिली थी चारों को कबीर चौरा अस्पताल भेजा गया था। जहां से डॉक्टरों ने उन्हें बीएचयू रेफर कर दिया था। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

पुलिस को इस बात का शक है कि दीपक ने आत्महत्या आर्थिक तंगी की वजह से की है। आस-पास के लोगों के मुताबिक दीपक पर पिछले कुछ महीनों से बहुत कर्ज हो गया था। पुलिस दीपक की पत्नी से मामले में पूछताछ कर रही है। 

 

टॅग्स :वाराणसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत