लाइव न्यूज़ :

वाराणसी: गैंगरेप पीड़िता ने मां-बाप संग एसएसपी ऑफिस के बाहर खाया जहर, पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

By एएनआई | Updated: December 24, 2019 12:15 IST

वाराणसी: पुलिस ने हालांकि आरोपों को आधारहीन बताया है और कहा है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जहर खाने के बाद पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देरेप पीड़िता और उसके माता-पिता ने एसएसपी के ऑफिस के बाहर खाया जहरपुलिस ने आरोपों को बताया आधारहीन, जहर खाने के बाद पीड़िता और उसके मां-बाप की हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में शिकायत के बावजूद पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए एक गैंगरेप पीड़िता और उसके माता-पिता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के ऑफिस के बाहर जहर खा लिया। घटना सोमवार की है। हालांकि, एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने पुलिस पर निष्क्रयता के आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि बलात्कार के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक चौधरी ने बताया, 'हमें एक नोट मिला है। इसमें इस केस के संबंध धाराएं कम करने का आरोप लागाया गया। वास्तव में सच तो यह है कि इस केस में धाराओं को बढ़ाया गया है। शुरू में इस केस के संबंध में आईपीसी की धारा 363 और 366 के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस ने इस मामले में गैंग रेप की धारा (376डी) को भी लगाया है। ये कहना गलत है कि इस केस में कम धाराएं दर्ज की गई हैं। दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।' 

रिपोर्ट्स के अनुसार हालांकि रेप पीड़िता एसएसपी के ऑफिस के पास आई थी लेकिन आरोप है है कि उसे संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद रेप पीड़िता ने अपने माता-पिता के साथ मिलकर जहर खा लिया। सभी को इसके बाद अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि अभी उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। चौधरी ने कहा कि पुलिस इस मामले में जांच-पड़ताल अभी कर रही हैं कि क्यों उनको जहर खाने के लिए मजबूर होना पड़ा। 

चौधरी ने कहा, 'पुलिस को शक है कि वह नोट पहले से लिखा हुआ था। हमारी प्राथमिकता लड़की के इलाज की है। हम जांच कर रहे हैं कि उन्होंने यह कदम क्यों उठाया। पुलिस को ये भी शक है कि कुछ लोगों ने उन्हें ये कदम उठाने के लिए उकसाया है। इस तरह के कदम उठाने की उन्हें बिल्कुल भी जरूरत नहीं थी। पुलिस पर लगाए गए आरोप आधारहीन हैं।' 

आरोप है कि मुंबई में एक कलाकार के तौर पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर पीड़िता के साथ गैंगरेप किया गया।

टॅग्स :वाराणसीगैंगरेपउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?