VIDEO: मेरठ से लखनऊ तक चली पहली वंदेभारत ट्रेन, हो गया खेला!, भाजपा कार्यकर्ता पर आरोप
By आकाश चौरसिया | Updated: August 31, 2024 15:49 IST2024-08-31T14:55:03+5:302024-08-31T15:49:50+5:30
मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस से पहले BJP कार्यकर्ताओं ने की पर ट्रेन में यात्रियों को पीटने का आरोप, आज होगा उद्घाटन, देखें वीडियो..

फोटो क्रेडिट- (एक्स)
नई दिल्ली: आज मेरठ से लखनऊ के बीच वंदेभारत ट्रेन शुरू हुई, ऐसे में कुछ सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स को इस उद्घाटन समारोह का हिस्सा लेने के रूप में बुलाया गया। इस दौरान वे खाना लेने के लिए जा रहे थे, बस इतने में जिस रास्ते को चुना, वहां भाजपा कार्यकर्ता ने डेरा डाला हुआ था। उसने तुरंत मना कर दिया कि आप यहां से नहीं जा सकते हैं। हालांकि, वो गए और फिर वापस लौटते वक्त फिर टिप्पणी की। ऐसे में एक मीडियाकर्मी ने मामले को कैमरे को शूट किया और सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो अब जमकर वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर एक भाजपा (BJP) कार्यकर्ता ने महिला से छेड़कानी की। यह घटना तब हुई, जब मेरठ से वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन लखनऊ के लिए चलने जा रही थी। इसका वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर आया, जिसने ट्रेन में इस तरह की घटना ने सबको चौंका दिया है।
इंफ्लूएंसर लड़की, जिसने खुद को तानिया के रूप में अपनी पहचान बताई, एक ऐसे व्यक्ति के साथ मीडिया प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करती हुई दिखाई दी।
दोनों का आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें गाड़ी से यह कहते हुए गुजरने नहीं दिया कि ये भाजपा का केबिन है। वीडियो में महिला को यह कहते हुए देखा जा सकता है कि पुरुषों ने उन्हें जाने दिया, लेकिन इस बीच छेड़कानी भी की। जब, दोनों ने अपनी सीटों पर वापस जाने के लिए फिर से केबिन से गुजरने का प्रयास किया, तो भाजपा (BJP) कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर उन्हें फिर से रोक दिया। महिला के पास खड़े व्यक्ति का आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें मारा और दावा किया कि उसके पास यह साबित करने के लिए एक वीडियो है।
ये गलत बात है.
— Ranvijay Singh (@ranvijaylive) August 31, 2024
आज ही इस ट्रेन को नरेंद्र मोदी ने शुरू किया और आज ही ये कांड हो गया.pic.twitter.com/a44ecrHtOE