लाइव न्यूज़ :

वलसाड: नाबालिग ने दोस्त का फोन तोड़ा और ठीक कराने के लिए पैसे मांगे तो ‘एलिवेटर शाफ्ट’ में धक्का दिया और बेहोश होने पर ईंट से हमला कर ली जान, शव को झाड़ियों से ढका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 1, 2024 21:24 IST

पुलिस ने बताया, ‘‘आरोपी ने ईंट से अपने दोस्त के सिर पर कई बार वार कर उसकी हत्या कर दी। उसने शव को ईंटों और झाड़ियों के टुकड़ों से ढक दिया और भाग गया।’’

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने कहा कि नाबालिग ने अपना गुनाह कबूल लिया।मृतक के नाबालिग दोस्त को हिरासत में लिया गया।खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच जारी है।

 

 

 

 

 

वलसाड:गुजरात के वलसाड जिले में एक नाबालिग को दोस्त की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि नाबालिग ने अपने दोस्त का फोन तोड़ दिया था और जब पीड़ित ने अपना फोन ठीक कराने के लिए उससे पैसे मांगे तो आरोपी ने अपने दोस्त की हत्या कर दी। उसने बताया कि आरोपी अपने 16 वर्षीय दोस्त को वलसाड जिले के पारडी कस्बे में एक खाली पड़ी इमारत में ले गया। इसके बाद आरोपी ने अपने दोस्त को ‘एलिवेटर शाफ्ट’ (लिफ्ट लगाने के लिये छोड़ी गयी खाली जगह) में धकेल दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

पीड़ित के पिता ने प्राथमिकी में बताया कि उनका बेटा 27 नवंबर की सुबह घर से निकला था और दो दिन तक वह घर नहीं वापस आया। पुलिस ने कहा, ‘‘उसी दिन (27 नवंबर सुबह) लड़के (16) का शव पारडी आईटीआई के पीछे एक औद्योगिक क्षेत्र स्थित इमारत के ‘एलिवेटर शाफ्ट’ में मिला।’’ जिला अपराध शाखा और एक विशेष अभियान समूह ने मामले की जांच शुरू की और आस-पास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की, जिसके बाद मृतक के नाबालिग दोस्त को हिरासत में लिया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने बताया कि उसने अपने दोस्त की हत्या इसलिए की क्योंकि वह उससे बार-बार फोन ठीक कराने के लिए पैसे मांग रहा था, जिसे आरोपी ने कुछ दिन पहले तोड़ दिया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने कथित तौर पर पीड़ित को पैसे देने के बहाने इमारत में बुलाया जिसके बाद उसने अपने दोस्त को ‘एलिवेटर शाफ्ट’ में धक्का दे दिया।

पुलिस ने बताया, ‘‘आरोपी ने ईंट से अपने दोस्त के सिर पर कई बार वार कर उसकी हत्या कर दी। उसने शव को ईंटों और झाड़ियों के टुकड़ों से ढक दिया और भाग गया।’’ पुलिस ने कहा कि नाबालिग ने अपना गुनाह कबूल लिया है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीगुजरातPolice
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज