लाइव न्यूज़ :

Valentine's Day 2024: नोएडा में वैलेंटाइन डे के दिन प्रेमी ने गला घोंटकर प्रेमिका की हत्या की और गाजियाबाद अपने घर में फंदा लगाकर दी जान, पांच साल से एक-दूसरे के संपर्क में थे...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 16, 2024 13:35 IST

Valentine's Day 2024: मथुरा की रहने वाली महिला नोएडा में नेवादा गांव में एक ‘पेइंग गेस्ट’ के तौर पर एक घर में साथी के संग रहती थी।

Open in App
ठळक मुद्देनोएडा में एक निजी कंपनी में काम करती थी। परिवार से संपर्क किया गया जिसके बाद वे नोएडा पहुंचे। मथुरा का ही रहने वाले उसके दोस्त ने ही उसकी हत्या कर दी।

Valentine's Day 2024: नोएडा में वैलेंटाइन डे के दिन एक प्रेमी ने कथित तौर पर गला घोंटकर प्रेमिका की हत्या कर दी, इसके बाद उसने गाजियाबाद स्थित अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक प्रेमी जोड़ा उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले का रहने वाला था और करीब पांच साल से एक-दूसरे के संपर्क में था, लेकिन हाल ही में उनके बीच अनबन होने लगी थी। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नोएडा) मनीष मिश्रा ने कहा, ‘‘ मथुरा की रहने वाली महिला नोएडा में नेवादा गांव में एक ‘पेइंग गेस्ट’ के तौर पर एक घर में साथी के संग रहती थी।

वह नोएडा में एक निजी कंपनी में काम करती थी। जब उसके परिवार से संपर्क किया गया जिसके बाद वे नोएडा पहुंचे। परिजनों ने आरोप लगाया कि मथुरा का ही रहने वाले उसके दोस्त ने ही उसकी हत्या कर दी।’’ मिश्रा ने कहा, ‘‘बाद में आरोपी की तलाश की गई तो पता चला कि वह गाजियाबाद के कविनगर पुलिस थाना क्षेत्र में रहता है।

हालांकि, जांच के दौरान पता चला कि उसने भी खुदकुशी कर ली है और स्थानीय पुलिस मामले में कानूनी कार्रवाई कर रही है। पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक उस व्यक्ति ने गाजियाबाद की लैंड क्राफ्ट सोसायटी स्थित अपने फ्लैट में फंदा लगाकर जान दे दी।

ग्रेटर नोएडा में शिक्षक पर गोली चलाने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा में एक स्कूल शिक्षक पर गोली चलाने के आरोप में बृहस्पतिवार को एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही एक किशोर को भी पकड़ा गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि थाना सूरजपुर क्षेत्र के साकीपुर गांव के पास स्कूल जाने समय शिक्षक रकीब हुसैन उर्फ रिहान पर 14 फरवरी को दोनों ने गोली चला दी थी।

उसने बताया कि इस मामले में पुलिस ने आज मकोड़ा गोल चक्कर के पास से प्रवीण नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा एक नाबालिग को भी पकड़ा है। पुलिस ने बताया कि दोनों के पास से एक देसी पिस्तौल और कारतूस बरामद किया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा