लाइव न्यूज़ :

बिहार में वेलेंटाइन वीक का असर, वैशाली में बहाना बनाकर तीन विवाहिता फरार, प्रेम प्रसंग का मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: February 9, 2022 19:32 IST

सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की 21 वर्षीय विवाहिता अपने मायके में थी. उसकी शादी दो महीने पूर्व महुआ थाना क्षेत्र में हुई थी.

Open in App
ठळक मुद्देदुकान से कुछ सामान लाने की बात कहकर घर से निकली थी.पानापुर पताढ़ गांव का अभिषेक राय उसे भगाकर ले गया है.तीन वर्ष और नौ माह के बच्‍चे को लेकर एक महिला आधार कार्ड बनवाने का कहकर लालगंज बाजार गई थी.

पटनाः बिहार के वैशाली जिले वेलेंटाइन सप्ताह का असर दिख रहा है. यहां अलग-अलग थाना क्षेत्रों से तीन विवाहिता गायब हो गई हैं. इसको लेकर परिजनों ने प्राथमिकी दर्ज कराई है. हालांकि प्रथम दृष्‍टया से तीनों का मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है. लेकिन परिवार वाले अपहरण का आरोप लगा रहे हैं. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता मायके से गायब हो गई. लालगंज में दो बच्‍चों की मां के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है. वहीं सराय में मायके जा रही महिला गुम हो गई.  सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की 21 वर्षीय विवाहिता अपने मायके में थी. उसकी शादी दो महीने पूर्व महुआ थाना क्षेत्र में हुई थी.

सप्‍ताह भर पहले वह मायके लौटी थी. घर के पास ही दुकान से कुछ सामान लाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन लौटकर नहीं आई. खोजबीन में पता चला कि पानापुर पताढ़ गांव का अभिषेक राय उसे भगाकर ले गया है. दूसरी, तरफ लालगंज थाना के एक गांव से तीन वर्ष और नौ माह के बच्‍चे को लेकर एक महिला आधार कार्ड बनवाने का कहकर लालगंज बाजार गई थी.

लेकिन देर रात वापस लौट कर नहीं आई तो खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका पता नहीं चला. तब पति ने लालगंज थाने में अज्ञात पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा दी. पति ने आरोप लगाया है कि पत्‍नी 10 हजार नकद और आभूषण लेकर घर से निकली थी. उसीतरह, सराय थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला दो बच्‍चों को लेकर मायके जाने के लिए निकली थी.

लेकिन ससुराल से निकलने के बाद वह मायके नहीं पहुंची. जब इस बात की जानकारी घर वालों को हुई तो उसकी खोजबीन की गई. इस क्रम में पता चला कि उसके ससुराल का एक रिश्‍तेदार सारण जिले के दिघवारा थाना क्षेत्र के दिघवारा राय टोला निवासी कुमार गौरव अक्‍सर उसके यहां आता-जाता था.

उसी ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर पत्‍नी और दोनों बच्‍चों को भगा लिया है. जब इसकी शिकायत करने उसके घर गए तो उनलोगों ने बदसलूकी कर भगा दिया. इस मामले में कुमार गौरव, उसकी मां सुनीता देवी, बहन रानी कुमारी तथा पिता लालबाबू साह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?