लाइव न्यूज़ :

वैशाली में पेट्रोल टैंकर फटने से विस्फोट,तीन लोगों के चिथड़ उड़े, कई अन्य जख्मी, टैंकर हवा में करीब 10 फीट तक उछला

By एस पी सिन्हा | Updated: November 23, 2022 15:12 IST

बिहार में वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र में हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच 22 पर हादसा हुआ। घटना बुधवार को पेट्रोलियम टैंकर में वेल्डिंग के दौरान हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देबेल्डिंग दुकान पर रुकी और जैसे ही बेल्डिंग का काम शुरू हुआ उसी दौरान जोरदार विस्फोट हुआ।दुकानदार वकील सहनी समेत टैंकर के चालक और खलासी के शव के चीथड़े उड़ गए। वैशाली में ही टैंकर ब्लास्ट हुआ है।

पटनाः बिहार में वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र में हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच 22 पर पेट्रोल टैंकर फटने से 3 लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पाकर गोरौल थाना पुलिस पर पहुंची और जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि पेट्रोल टैंकर में धमाका इतना जोरदार था कि टैंकर हवा में करीब 10 फीट तक उछल गया।

वहीं इसकी चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य जख्मी हो गई। घटना बुधवार को पेट्रोलियम टैंकर में वेल्डिंग के दौरान हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार टैंकर बेल्डिंग कराने के लिए एक बेल्डिंग दुकान पर रुकी और जैसे ही बेल्डिंग का काम शुरू हुआ उसी दौरान जोरदार विस्फोट हुआ।

तेज आवाज के कारण वहां अफरातफरी मच गई। स्थिति की भयावहता को देखकर लोगों का कलेजा कांप उठा। घटना में मारे गए लोगों में वेल्डिंग दुकानदार वकील सहनी समेत टैंकर के चालक और खलासी के शव के चीथड़े उड़ गए। हालांकि संयोग से टैंकर खाली था। अगर टैंकर में पेट्रोल भरा रहता तो इस हादसे में कई अन्य लोगों के चीथड़े उड़ जाते।

उल्लेखनीय है कि रविवार रात ही वैशाली जिले के देसरी में एक बेलगाम ट्रक ने सड़क किनारे चल रहे पूजा स्थल पर लोगों की भीड़ को कुचल दिया था। इस हादसे में एक दर्ज से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। वहीं कई अन्य घायल हो गए थे, जिनका अभी भी उपचार हो रहा है। वहीं दो दिन बाद ही अब एक बार फिर से वैशाली में ही टैंकर ब्लास्ट हुआ है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली