लाइव न्यूज़ :

वैशालीः कई लड़की से रेप के बाद बनाया पोर्न वीडियो, आरोपी मोहम्मद साहिल ने विदेश में बेचकर पैसा कमाया

By एस पी सिन्हा | Updated: April 18, 2025 14:16 IST

Vaishali: आरोपियों ने अपनी योजना को अंजाम देने के लिए विशेष रूप से स्कूली और कोचिंग संस्थानों की लड़कियों को निशाना बनाया।

Open in App
ठळक मुद्देयुवक लड़कियों को ब्लैकमेल करता था।शोषण करने के बाद वीडियो बना लेता था।विदेश भेज देने का भी आरोप लगा है।

Vaishali:बिहार के वैशाली जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड की जोड़ी ने मिलकर एक दर्जन से अधिक स्कूली छात्राओं को अपने जाल में फंसाया और उनके आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उन्हें विदेशों में बेच दिया। बताया जाता है कि मोहम्मद साहिल नाम के युवक ने कई लड़कियों के साथ न सिर्फ दुष्कर्म किया बल्कि उनका वीडियो बनाकर भी उसको बेच दिया। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी मोहम्मद साहिल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहम्मद साहिल ने पहले अपनी प्रेमिका को धोखा दिया और फिर उसके बाद उसने एक एक कर कई लड़कियों को अपना शिकार बना लिया। मोहम्मद साहिल लड़कियों का यौन शोषण करने के बाद उनका वीडियो बना लेता था। इसके बाद युवक लड़कियों को ब्लैकमेल करता था।

वहीं इस युवक पर लड़कियों का पोर्न वीडियो बना कर विदेश भेज देने का भी आरोप लगा है। दरअसल, सोशल मीडिया पर आरोपी मोहम्मद साहिल के कई पॉर्न वीडियो वायरल हो गए हैं, जिसके बाद इलाके में सनसनी मच गई है। आरोपियों ने अपनी योजना को अंजाम देने के लिए विशेष रूप से स्कूली और कोचिंग संस्थानों की लड़कियों को निशाना बनाया।

बताया गया है कि गुलशन खातून, जो कि साहिल की गर्लफ्रेंड है, मीठी-मीठी बातों से लड़कियों को अपने जाल में फंसाती थी। इसके बाद वह उन्हें साहिल के पास ले जाती थी, जहां साहिल उनके साथ शारीरिक संबंध बनाता था और इस दौरान उनका फोटो और वीडियो रिकॉर्ड करता था। जांच में पता चला है कि साहिल अपनी गर्लफ्रेंड गुलशन खातून के साथ मिलकर इस घिनौनी साजिश को अंजाम देता था।

गुलशन स्कूल और कोचिंग संस्थानों में पढ़ने वाली लड़कियों को मीठी बातों में फंसाती थी और फिर उन्हें साहिल के पास ले जाती थी। साहिल लड़कियों के साथ संबंध बनाने के बाद उनके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लेता था। इसके बाद वह इन वीडियो और फोटो को वायरल करने की धमकी देकर लड़कियों का यौन शोषण करता रहता था।

आरोपी हर लड़की के साथ संबंध बनाने के दौरान वीडियो और तस्वीरें अपने मोबाइल में रिकॉर्ड करता था। उसने अपने धर्म के साथ-साथ दूसरे धर्म की लड़कियों को भी अपना शिकार बनाया था। इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब एक 17 वर्षीय पीड़िता के परिवार वालों ने जंदाहा थाने में 2 अप्रैल को शिकायत दर्ज कराई।

इसके बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी साहिल को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार गुलशन खातून खुद नशे की आदी है और वह अपने जाल में फंसी लड़कियों को भी नशीली दवाएं देती थी। कई अन्य लड़कियों के साथ भी ऐसी घटनाएं होने की बात सामने आई है, लेकिन उनके परिवार वाले सामने नहीं आए।

वहीं, पीड़िता के पिता ने अपनी बेटी के लिए न्याय की मांग की है और आरोपी को कड़ी सजा दिलवाने की बात कही है। इस पूरे मामले पर वैशाली जिला मुख्यालय डीएसपी अबू जफर इमाम ने बताया कि वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है। प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि वीडियो को दूसरी जगह बेचने की भी बात सामने आई है, जिसकी जांच की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारPoliceसोशल मीडियाBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?