लाइव न्यूज़ :

वैशालीः चार लड़कों ने लड़की को जबरन गाड़ी में बैठाया, सुनसान इलाके में किया सामूहिक दुष्कर्म, पुल के पास बेहोशी की हालत में मिली

By एस पी सिन्हा | Updated: June 6, 2022 17:48 IST

बिहार के वैशाली का मामला है. घटना को लेकर बच्ची के पिता ने प्राथमिकी दर्ज कराई है. प्राथमिकी में बताया गया है कि चार जून की दोपहर बच्ची घर के पास ही बरगद के पेड़ के पास टहल रही थी.

Open in App
ठळक मुद्देछात्रा के पिता अपने काम पर थे और मां घर में सो रही थी.होश में आने पर बच्ची ने अपने साथ घटित घटना की जानकारी दी.विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी किया गया है.

पटनाः बिहार के वैशाली में हवस में अंधे हो चुके चार लड़कों ने सामूहिक दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है. घटना का अंजाम तब दिया गया जब लड़की को अकेला पाकर दुष्कर्मियों ने उसको गाड़ी में जबरन बैठकर लिया.

इसके बाद सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ गंदा काम किया और भाग निकले. घटना को लेकर बच्ची के पिता ने प्राथमिकी दर्ज कराई है. प्राथमिकी में बताया गया है कि चार जून की दोपहर बच्ची घर के पास ही बरगद के पेड़ के पास टहल रही थी.

इसी दौरान समय शंभू सिंह का बेटा आदित्य सिंह, लक्ष्मण सिंह और उसका तीन अन्य साथी सभी ने छात्रा को जबर्दस्ती छोटा पिकअप वैन मैं बैठा कर लेकर भाग गए. उस समय छात्रा के पिता अपने काम पर थे और मां घर में सो रही थी. जब वह सोकर उठी तब बच्ची को घर पर नहीं देखकर खोजना शुरू कर दी.

इसी क्रम में ग्रामीणों से पता चला कि तकिया टोला से थोड़ा सा आगे सुनसान जगह पर पुल के पास गाछी में बेहोशी की हालत में पड़ी हुई है. इसके बाद बच्ची को ग्रामीणों के सहयोग से घर लाया गया. होश में आने पर बच्ची ने अपने साथ घटित घटना की जानकारी दी.

उसने बताया कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी किया गया है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस बच्ची को सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए लेकर गई है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई हैं तथा नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीरेपबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली