प्रेमी से बात करते हुए पति ने रंगे हाथों पकड़ा, गुस्से में पत्नी ने काट दिया प्राइवेट पार्ट; मौत

By एस पी सिन्हा | Updated: March 16, 2025 14:32 IST2025-03-16T14:29:01+5:302025-03-16T14:32:13+5:30

Bihar: घटना के बाद मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग जुट गए।

Vaishali district of Bihar wife cut off husband private part he died police arrested him | प्रेमी से बात करते हुए पति ने रंगे हाथों पकड़ा, गुस्से में पत्नी ने काट दिया प्राइवेट पार्ट; मौत

प्रेमी से बात करते हुए पति ने रंगे हाथों पकड़ा, गुस्से में पत्नी ने काट दिया प्राइवेट पार्ट; मौत

Bihar: बिहार में वैशाली जिले के करताहा थाना क्षेत्र के भटौली गांव से रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक पत्नी ने अपने पति को खौफनाक सजा दी। होली के दिन पति-पत्नी के बीच ’वो’ को लेकर विवाद इस कदर गहराया कि पत्नी ने अपना आपा खो दिया और पति के प्राइवेट पार्ट( लिंग) को काट दिया, जिससे पति की मौत हो गई। पुलिस को इस घटना की सूचना मिली तो आरोपी पत्नी प्रियंका देवी को हिरासत में ले लिया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मिथिलेश पासवान के पत्नी प्रियंका देवी का दूसरे लड़के के साथ अफेयर चल रहा था। होली के दिन पत्नी को प्रेमी से फोन पर बात करते पति ने सुन लिया था। जिसके बाद पति-पत्नी के बीच झगड़ा होने लगा। पति ने पत्नी की जमकर क्लास लगा दी।

पति के फटकार से गुस्साई पत्नी ने अपने पति के सिर पर पहले ईंट से वार किया। उसके बाद किचन से धारदार चाकू लाई और पति के प्राइवेट पार्ट(लिंग) पर हमला कर दिया। वहीं, लिंग काटे जाने के बाद प्रियंका देवी अपने बच्चों को लेकर चुपके से घर से फरार हो गई। जब मिथिलेश पासवान के परिजनों को इसकी भनक लगी तो ग्रामीणों को जुटाया।

आनन-फानन में लहूलुहान पड़े मिथिलेश पासवान को अस्पताल लेकर गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग जुट गए।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला प्रियंका देवी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस महिला से गहन पूछताछ के बाद कार्रवाई में जुट गई है। ग्रामीणों के बीच इस हत्याकांड की चर्चा है। इस घटना से इलाके के लोग भी हैरान हैं।

Web Title: Vaishali district of Bihar wife cut off husband private part he died police arrested him

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे