Vaishali: घरवाले ने जबरदस्ती करवा दी शादी?, सुहागरात से पहले दुल्हा रवि कुमार भारती ने की खुदकुशी, हाथों से मेहंदी मिटने से पहले ही विधवा!
By एस पी सिन्हा | Updated: March 1, 2025 16:14 IST2025-03-01T16:13:06+5:302025-03-01T16:14:17+5:30
Vaishali: घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर के सदर अस्पताल में भेज दिया और इस मामले के छानबीन में जुट गई है।

सांकेतिक फोटो
Vaishali: बिहार में वैशाली जिले से एक झकझोर देने वाली आई घटना से सनसनी मच गई। दरअसल, अपनी सुहागरात से पहले ही युवक ने जान दे दी। ऐसे में एक निर्दोष लड़की अपनी हाथों से शादी की मेहंदी मिटने से पहले ही विधवा हो गई। बताया जा रहा है कि युवक अपनी शादी के पक्ष में नहीं था और उसने अपने घरवालों को इस बारे मे बताया था। घरवालों ने लड़की पक्ष से संपर्क कर उनके सामने यह बात रखी, मगर लड़की वाले माने को तैयार नहीं हुए। उन्होंने परिवार पर शादी का दवाब बनाने लगे। मृतक का नाम रवि कुमार भारती बताया जा रहा जिसकी उम्र 25 वर्ष थी।
वह छपरा जिले के मांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले महमदपुर मठिया का रहने वाला था। लेकिन हाजीपुर में उसके परिवार वाले रहते थे। रवि भारती के पिता अशोक भारती ने बताया कि उनका पुत्र रवि इस शादी को लेकर खुश नहीं था, तीन भाइयों में सबसे छोटा रवि शादी के दिन भी ख़राब मूड में था। 20 फरवरी को फलदान के बाद अचानक से लड़के ने शादी से इंकार कर दिया।
फिर मामले ने तूल पकडा ऐर लड़की वाले मांझी थाना पहुंच गए। पुलिस और समाज के लोगों द्वारा हस्तक्षेप के बाद 24 फरवरी को शादी संपन्न कराया गया। परिजनों के अनुसार चौठारी कार्यक्रम के बाद शुक्रवार को रवि की सुहागरात थी, दिन में ही वह बैंक के जरूरी काम का बहाना बनाकर हाजीपुर के लिए निकला था।
लेकिन घर वापस नहीं लौटा, ना ही किसी के फोन का कोई जवाब दिया। खोजबीन करने के बाद जब परिजन हाजीपुर स्थित चकसुल्तानी में अपने घर पहुंचे तो वहां घर का दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज लागने के बाद भी जब कोई प्रतिक्रिया नहीं आई तो बगल के मकान के छत पर से झांकने के बाद कमरे के बिस्तर पर रवि का मृत शरीर दिखा। जिसके बाद दरवाजे को तोड़कर परिजन अंदर पहुंचे।
बताया जा रहा कि शादी से नाराज चल रहे रवि ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर के सदर अस्पताल में भेज दिया और इस मामले के छानबीन में जुट गई है। इस दुखद घटना के बाद रवि के परिजनों और उसकी नई नवेली दुल्हन का रो-रोकर बुरा हाल है।