लाइव न्यूज़ :

Vaishali Crime News: राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज की छात्रा के साथ 55 वर्षीय सुरक्षा गार्ड ने किया दुष्कर्म, चॉकलेट देने के बहाने कमरे में घुसकर...

By एस पी सिन्हा | Updated: November 11, 2023 15:50 IST

Vaishali Crime News: पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सुरक्षा गार्ड 55 वर्षीय मोहम्मद हकीम को गिरफ्तार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपित सुरक्षा गार्ड बेलसर ओपी के चिंतावन पुर का बताया गया है। 55 वर्षीय लॉज के गार्ड ने चॉकलेट देने के बहाने उसके कमरे में घुसकर दुष्कर्म किया।पॉलिटेक्निक कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राएं कॉलेज के पास ही स्थित एक लॉज में रहती हैं।

Vaishali Crime News: बिहार में वैशाली जिले के बेलसर ओपी क्षेत्र में एक राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज की छात्रा के साथ एक सुरक्षा गार्ड के द्वारा दुष्कर्म की घटना सामने आई है। घटना शुक्रवार की देर रात की है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सुरक्षा गार्ड 55 वर्षीय मोहम्मद हकीम को गिरफ्तार किया है।

आरोपित सुरक्षा गार्ड बेलसर ओपी के चिंतावन पुर का बताया गया है। बताया जाता है कि पॉलिटेक्निक के छात्रा के साथ 55 वर्षीय लॉज के गार्ड ने चॉकलेट देने के बहाने उसके कमरे में घुसकर दुष्कर्म किया। दरअसल, बेलसर पॉलिटेक्निक कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राएं कॉलेज के पास ही स्थित एक लॉज में रहती हैं।

भागलपुर की रहने वाली छात्रा भी उसी लॉज में रह रही थी। इसी बीच दीपावली की छुट्टी में सभी छात्राएं घर चली गई, लेकिन पीड़ित छात्रा की ट्रेन छूट गई और वह अपने घर नहीं जा सकी। छात्रा लॉज में अकेली थी, जिसका फायदा उठाते हुए लॉज का गार्ड मोहम्मद हकीम देर रात छात्रा के कमरे में घुस गया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।

पीड़ित लड़की ने बताया कि आरोपी गार्ड लॉज में रहने वाली सभी लड़कियों पर गंदी नजर रखता था और उनके साथ छेड़खानी भी किया करता था और लॉज में अकेली पाकर उसने जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। पुलिस ने आरोपी गार्ड को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

इस संबंध में बेलसर ओपी अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि लॉज गार्ड ने पॉलिटेक्निक की छात्रा के साथ दुष्कर्म किया है। पॉलिटेक्निक की छात्रा को चॉकलेट देने के बहाने लॉज गार्ड ने दरवाजा खुलवाया था। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनारेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली