लाइव न्यूज़ :

वैशालीः बंधक बनाकर प्रेमी के सामने 15 वर्षीय प्रेमिका के साथ 5 लड़कों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, रहम की भीख मांगती और बदमाशों को दया नहीं आई...

By एस पी सिन्हा | Updated: September 11, 2022 19:45 IST

बिहार में वैशाली जिले के जंदाहा थाना क्षेत्र का मामला है। पांचों युवकों ने दोनों को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।लड़की बदमाशों से रहम की भीख मांगती रही, लेकिन उन्हें दया नहीं आई।

पटनाः बिहार में वैशाली जिले के जंदाहा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग लड़की से पांच लड़कों के द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। नाबालिग लड़की बगल के गांव के रहने वाले अपने प्रेमी से मिलने के लिए गांव के बाहर सुनसान स्थान पर मिलने पहुंची थे।

तभी वहां कुछ मनचले युवक पहुंच गए और दोनों को पकड़ लिया। पांचों युवकों ने दोनों को बंधक बनाकर प्रेमी के सामने प्रेमिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले को दर्ज कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

बताया जा रहा है कि शनिवार को 15 वर्षीय नाबालिग लड़की पड़ोस के गांव के रहने वाले एक लड़के से मिलने के लिए सुनसान इलाके में पहुंची थी। इसी दौरान गांव के 4-5 लफंगों की नजर उसपर पड़ी। आरोपियों ने दोनों को बंधक बना लिया और लड़की के साथ छेड़खानी करने लगे। लड़की बदमाशों से रहम की भीख मांगती रही, लेकिन उन्हें दया नहीं आई।

पहले तो लफंगे प्रेमी-प्रेमिका को पुलिस बुलाने की बात कह कर डराते धमकाते रहे। इसके बाद सभी ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इस दौरान उसका वीडियो बनाने लगे। वीडियो बनाए जाने के दौरान लड़की अपना मुंह छिपाती रही और छोड़ देने के गुहार लगाते रही। प्रेमी भी अपना और शुभचिंतकों का परिचय देते हुए माफ कर छोड़ देने का गुहार लगाता रहा।

लेकिन मनचले युवकों द्वारा उनकी एक नहीं सुनी गई। बार-बार छोड़ देने कि मिन्नत के बाद भी युवकों ने प्रेमी के सामने प्रेमिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और धमकी देकर फरार हो गए। देर शाम लड़की जंदाहा थाने पहुंची और पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई।

पीड़ित लड़की के बयान पर पुलिस ने गांव के ही पांच लड़कों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना के अलावा एसडीपीओ महुआ भी देर रात जंदाहा थाना पर पहुंच पीड़िता से घटना की पूरी जानकारी प्राप्त की।

पीडिता का आज मेडिकल कराया गया और जल्द से जल्द आरोपितों को पकड़ने की पुलिस द्वारा दावा किया जा रहा है। इस मामले पर जब वैशाली एसपी मनीष से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। पुलिस जांच कर रही है और जल्द अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहाररेप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज