Vadodara city: प्रेमी को बंधक बनाकर नाबालिग प्रेमिका से सामूहिक दुष्कर्म?, दो लोगों ने किया हैवानियत और तीसरे ने दोस्त को पकड़ा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 5, 2024 16:53 IST2024-10-05T16:53:05+5:302024-10-05T16:53:55+5:30

Vadodara city: वडोदरा (देहात) के पुलिस अधीक्षक रोहन आनंद ने बताया कि पीड़िता रात करीब 11 बजे शहर के लक्ष्मीपुरा इलाके में अपने बचपन के दोस्त से मिलने गई थी।

Vadodara city Gang rape minor girlfriend holding boyfriend hostage two people committed brutality third one caught friend | Vadodara city: प्रेमी को बंधक बनाकर नाबालिग प्रेमिका से सामूहिक दुष्कर्म?, दो लोगों ने किया हैवानियत और तीसरे ने दोस्त को पकड़ा

सांकेतिक फोटो

Highlightsदोपहिया वाहन पर सवार पांच लोगों ने सुनसान सड़क पर रोक लिया।आरोपियों में से दो लोग बहस के बाद चले गए जबकि तीन आरोपी वहीं रुक गए।दो लोगों ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया, तीसरे व्यक्ति ने दोस्त को पकड़ लिया।

Vadodara city: गुजरात के वडोदरा शहर के बाहरी इलाके में एक सुनसान जगह पर दो अज्ञात लोगों ने एक नाबालिग से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के साथी ने लड़की के पुरुष मित्र को बंधक बना लिया था। कथित घटना नवरात्र के दौरान ऐसे समय में हुई, जब शहर भर में आयोजित गरबा कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग अपने घरों से बाहर निकलते हैं। वडोदरा (देहात) के पुलिस अधीक्षक रोहन आनंद ने बताया कि पीड़िता रात करीब 11 बजे शहर के लक्ष्मीपुरा इलाके में अपने बचपन के दोस्त से मिलने गई थी।

पुलिस अधिकारी ने बताया, “वे स्कूटी पर सवार होकर भायली इलाके से लौट ही रहे थे कि तभी आधी रात के करीब दोपहिया वाहन पर सवार पांच लोगों ने उन्हें एक सुनसान सड़क पर रोक लिया।’’ उन्होंने बताया, “आरोपियों में से दो लोग बहस के बाद चले गए जबकि तीन आरोपी वहीं रुक गए। तीन में से दो लोगों ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया जबकि तीसरे व्यक्ति ने उसके दोस्त को पकड़ लिया।”

आनंद ने बताया, “जैसे ही अपराधी मौके से चले गए तभी पीड़िता ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची, इलाके की घेराबंदी की और सबूत एकत्र किए। तकनीकी निगरानी और अन्य साधनों का उपयोग कर अपराधियों की पहचान करने के लिए टीमें बनाई गई हैं।” गुजरात सरकार ने इस साल नवरात्रि उत्सव के लिए गरबा कार्यक्रम के समय पर प्रतिबंध हटा दिये हैं।

Web Title: Vadodara city Gang rape minor girlfriend holding boyfriend hostage two people committed brutality third one caught friend

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे