Watch: सुहागरात के दिन दुल्हन ने दूध की जगह खिलाई खीर, जानें फिर क्या हुआ
By धीरज मिश्रा | Updated: November 24, 2023 16:05 IST2023-11-24T15:56:40+5:302023-11-24T16:05:09+5:30
हरदोई: फिल्म अभिनेत्री सोनम कपूर की फिल्म डॉली की डोली तो आपने देखी ही होगी। फिल्म में अभिनेत्री शादी कर ससुराल पक्ष के लोगों को लूट कर फरार हो जाती थी। कुछ ऐसा ही एक मामला उत्तरप्रदेश के हरदोई से आया है।

photo credit twitter
हरदोई: फिल्म अभिनेत्री सोनम कपूर की फिल्म डॉली की डोली तो आपने देखी ही होगी। फिल्म में अभिनेत्री शादी कर ससुराल पक्ष के लोगों को लूट कर फरार हो जाती थी। कुछ ऐसा ही एक मामला उत्तरप्रदेश के हरदोई से आया है। यहां दो सगी बहनों ने पहले दो सगे भाईयों से शादी की। इसके बाद सुहागरात पर दूध की जगह खीर खिलाकर नकदी और जेवर लेकर फरार हो गई। यहां बताते चले कि दोनों भाईयों के साथ लूटरी दुल्हनों की शादी एक मंदिर में हुई थी।
हरदोई: दुल्हन बनी दो सगी बहनें शादी के दूसरे दिन ससुरालियों को लूट कर हुईं फरार
— Ashish patrakaar anadi TV Hardoi (@AshuGup913323) November 24, 2023
दो सगी बहनों की दो सगे भाइयों से हुई थी मंदिर में शादी
खीर में नशीला पदार्थ खिलाकर ससुरालियों को किया था बेहोश
नकदी और जेवर लेकर दुल्हनें हुईं फरार pic.twitter.com/FHNAFgBbqW
दलाल ने कराई थी शादी
हरदोई में दो सगे भाईयों की मां को अपने बेटों की शादी की काफी चिंता थी। उसे भी घर में बहुओं को लाने की लालसा थी। चूंकि मां, दिव्यांग थी तो उसने बेटों की शादी कराने के लिए सीतापुर के एक व्यक्ति से संपर्क किया। बेटों की शादी कराने के लिए दलाल ने दो सगी बहनों को ऑफर दिया। दिव्यांग मां अपने दोनों बेटे की शादी कराने के लिए मान गई। इसके बदले में 80 हजार रुपये भी लिए गए। हालांकि, शादी के दुल्हनों ने कांड कर दिया। अब पीड़ित पक्ष न्याय की गुहार लगाने के लिए पुलिस थाना के चक्कर लगा रहा है।
#हरदोई- सगे भाइयों के साथ शादी रचाने वाली के बाद घरवालों को बेहोश कर पैसे ले उड़ी लुटेरी दुल्हन मामले में पुलिस को दी तहरीर.
— Abcnews.media (@abcnewsmedia) November 24, 2023
.
.@hardoipolice@Uppolice#UttarPradesh#Hardoi#abcnewsmediapic.twitter.com/XV1vmvJcXH
सिर्फ पतियों को नहीं पूरे परिवार ने खाई नशीली खीर
लूट के इरादे से दो सगे भाईयों से शादी करने के बाद जब दुल्हन जब घर आई तो बड़े प्रेम से खीर बनाकर लाई। ससुराल पक्ष के लोगों को क्या पता था कि यह खीर नशीली है। इस खीर को खाने के बाद सभी बेहोश हो गए। मौका पाते ही घर की नकदी और जेवर पर दुल्हनों ने हाथ साफ कर दिया। सुबह जब ससुराल पक्ष के लोग उठे तो सारे राज से पर्दा उठा। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर शादी करवाने वाले और दुल्हनों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।