लाइव न्यूज़ :

उत्तरकाशीः पिता ने चार माह की नवजात पुत्री को जमीन पर पटककर मार डाला, आखिर क्या है पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 10, 2022 20:15 IST

आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के हरोईया का रहने वाला है और पिछले तीन साल से अपनी ससुराल कुनारा में ही रह रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी पिता को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया।पत्नी सुनीता देवी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया जो मारपीट तक जा पहुंचा।गोद से चार माह की कोमल को छीना और उसे जमीन पर पटक दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के सीमांत क्षेत्र मोरी में एक पिता ने अपनी चार माह की नवजात पुत्री को कथित तौर पर जमीन पर पटककर मार डाला। नवजात की मां की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुनारा गांव में मजदूरी करने वाले बजरंगी का सोमवार देर शाम अपनी पत्नी सुनीता देवी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया जो मारपीट तक जा पहुंचा। इसी दौरान गुस्से में बजरंगी ने सुनीता की गोद से चार माह की कोमल को छीना और उसे जमीन पर पटक दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आनन-फानन में सुनीता बच्ची को जमीन से उठाकर मोरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

चिकित्सकों ने बताया कि बच्ची के सिर में चोट लगने के कारण उसकी मृत्यु हुई है। मोरी के पुलिस थानाध्यक्ष मोहन कठैत नें बताया कि सुनीता द्वारा दी गयी तहरीर पर कार्रवाई करते हुए बजरंगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के हरोईया का रहने वाला है और पिछले तीन साल से अपनी ससुराल कुनारा में ही रह रहा था। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तराखण्डहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली