लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड: रूद्रपुर में कांग्रेसी नेता की हत्या, बीजेपी नेता के बेटे पर लगाया आरोप

By भाषा | Updated: January 4, 2019 20:24 IST

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरिंदरजीत सिंह ने 'भाषा' को बताया कि रूपयों के लेनदेन को लेकर दोनों पक्षों के बीच पंचायत हो रही थी और इसी दौरान हत्या हो गई। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Open in App

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के रूद्रपुर में संजय नगर क्षेत्र में शुक्रवार को दिनदहाड़े एक भाजपा नेता के पुत्र ने कथित तौर पर एक कांग्रेसी नेता की गोली मार कर हत्या कर दी।

वारदात के बाद कथित हत्यारा अपने साथियों के साथ फरार हो गया, लेकिन लोगों ने आरोपी के पिता को पकडकर जमकर पीटा और अधमरा कर दिया ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरिंदरजीत सिंह ने 'भाषा' को बताया कि रूपयों के लेनदेन को लेकर दोनों पक्षों के बीच पंचायत हो रही थी और इसी दौरान हत्या हो गई । उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, संजय नगर में लग रहे सब्जी बाज़ार के लिए गठित बाजार कमेटी को लेकर दो पक्षों के बीच पंचायत हो रही थी। इस कमेटी से कुछ दिन पहले हटाये गये भाजपा के पूर्व पार्षद सुभाष विश्वास ने कमेटी के चार लाख रूपये जमा नहीं किये थे और इसी को लेकर पंचायत रखी गई थी। पंचायत में कांग्रेस नेता डा नीरज बडोई भी शामिल थे। पंचायत के बाद जब सब लोग जाने लगे तो विश्वास के पुत्र संजू ने कथित तौर पर कांग्रेस नेता डॉ नीरज के सिर से तमंचा सटा कर गोली मार दी जिससे नीरज की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद आरोपी साथियों के साथ मौके से फरार हो गया लेकिन गुस्साये लोगों ने आरोपी के पिता को पकड़ लिया और पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। बाद में उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया ।

घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज बेहड़ भी घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। घटना से क्षेत्र में तनाव बना हुआ है।

टॅग्स :कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!