लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड का सनसनीखेज मामला, बीयर में नींद की गोली मिलाकर पत्नी ने पति को सुलाया और फिर करा दी प्रेमी से हत्या

By विनीत कुमार | Updated: June 21, 2020 08:27 IST

उत्तराखंड के रुद्रपुर में एक पत्नी ने अपने पति की हत्या प्रेमी के साथ मिलकर करवा दी। पुलिस के अनुसार पत्नी ने अपने पति को बीयर में नींद की गोली दी थी। इसके बाद उसने अपने प्रेमी को हत्या के लिए बुलाया।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तराखंड के रुद्रपुर में पत्नी ने करा दी अपने पति की हत्या, प्रेम प्रसंग का मामलापुलिस ने कुछ ही घंटे में हत्या की गुत्थी सुलझाई, पत्नी समेत प्रेमी और अन्य आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड में रुद्रपुर में पत्नी द्वारा अपने प्रेमी से मिलकर पति समीर विस्वास की गोली मारकर हत्या करवाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने हालांकि कुछ ही घंटों में इस हत्या की गुत्थी सुलझा ली। साथ ही पुलिस ने पत्नी, उसके प्रेमी और दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। 

दरअसल समीर विश्वास अरविंद नगर वार्ड नंबर तीन ट्रांजिट कैंप में रहता था। समीर विश्वास की घर में सोते वक्त तमंचे से गोली मारकर शुक्रवार देर रात हत्या कर दी गयी थी। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और फिर कुछ घंटों के अंदर समीर की पत्नी श्यामली, विश्वजीत राय और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। 

थानाध्यक्ष ट्रांजिंट कैंप विद्यादत्त जोशी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की बात कबूल की है। ये बात सामने आई है कि श्यामली और विश्वजीत का प्रेम प्रसंग चल रहा था। श्यामली के कहने पर ही विश्वजीत अपने दो साथियों के साथ समीर के घर पहुंचा था और उसकी हत्या की।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में श्यामली ने बताया कि शुक्रवार रात समीर ने बीयर पी। इस दौरान श्यामली ने मौका पाकर बीयर में नींद की गोलियां मिला दीं। समीर के सो जाने के बाद उसने विश्वजीत को फोन करके बुलाया था। विश्वजीत बाइक पर शिबू और महेश के साथ पहुंचा था। उन्होंने समीर को गोली मारी और फिर भाग निकले।

पुलिस के मुताबिक आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि समीर को श्यामली और विश्वजीत के बारे में जानकारी पहले ही मिल चुकी थी। फिर काफी विवाद भी हुआ था। समीर ने श्यामली को विश्वजीत से दूर रहने को कहा था। पुलिस ने हत्या के आरोपियों के से वारदात में इस्तेमाल हुए 315 बोर का तमंचा, एक 315 बोर का खोखा, बीयर में मिलाने के लिए लाई गई नींद की गोलियां और एक बाइक बरामद कर ली है।

टॅग्स :उत्तराखण्डमर्डर मिस्ट्रीक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा