लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड: बीजेपी विधायक महेश नेगी पर बलात्कार का केस दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 20, 2020 16:51 IST

महिला ने दावा किया कि विधायक से उसकी एक बच्ची भी है और उसका डीएनए टेस्ट कर सत्यता का पता लगाया जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देविपक्ष ने विधायक का विरोध करते हुए बच्ची के डीएनए टेस्ट कराने की मांग कीविधायक की पत्नी रीता नेगी ने भी महिला पर अपने पति को ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है

उत्तराखंड में सत्ताधारी भाजपा के विधायक महेश नेगी पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाकर प्रदेश की सियासत को गर्मा गया है। देहरादून के एसएसपी अरुण मोहन जोशी ने कहा है कि मामले में FIR रजिस्टर हो गई है जांच जारी है। जो भी फैक्ट्स सामने आ रहे हैं, जिन भी आरोपों में सत्यता पाई जाएगी उस हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।

वहीं उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष ने कहा है कि पहले विधायक की पत्नी ने शिकायत दर्ज करवाई कि मेरे पति से 5 करोड़ रु. फिरौती मांगी जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। अगर  विधायक दोषी पाए गए तो उनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

क्या है मामला?

बता दें कि उत्तराखंड की एक महिला ने राज्य के भाजपा विधायक महेश नेगी पर काफी समय तक शोषण करने का आरोप लगाया है। महिला ने यहां नेहरू कॉलोनी पुलिस थाने में दी अपनी तहरीर में आरोप लगाया है कि विधायक ने वर्ष 2016 से उसके साथ नैनीताल, दिल्ली, मसूरी तथा देहरादून आदि अलग—अलग स्थानों पर कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

महिला ने दावा किया कि विधायक से उसकी एक बच्ची भी है और उसका डीएनए टेस्ट कर सत्यता का पता लगाया जा सकता है। महिला ने कहा है कि वह अपनी मां की बीमारी के इलाज के सिलसिले में विधायक से मिली थी। इससे पहले, विधायक की पत्नी रीता नेगी ने भी महिला पर अपने पति को ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए नेहरू कॉलोनी पुलिस थाने में एक मुकदमा दर्ज कराया है।

विधायक की पत्नी ने महिला पर पति को बदनाम करने का लगाया आरोप-

विधायक की पत्नी रीता ने आरोप लगाया है कि महिला उनके पति को बदनाम कर रही है। विधायक की पत्नी ने अपनी शिकायत में कहा है कि महिला और उसका परिवार उनके पति को ब्लैकमेल कर पांच करोड रू मांग रहा है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भी मामले को गंभीर बताते हुए आरोप लगाने वाली महिला की बच्ची का डीएनए टेस्ट कराने की मांग की है और कहा है कि इससे दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा ।

सिंह ने कहा, ' यह विषय बहुत गंभीर है कि एक विधायक पर एक महिला शारीरिक शोषण का आरोप लगा रही है और इस दरम्यान एक बच्ची का भी जन्म हुआ है । बच्ची का डीएनए टेस्ट कराया जाना चाहिए जिससे मामले की तह तक पहुंचा जा सके ।'

टॅग्स :उत्तराखण्डभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)रेपकेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO