लाइव न्यूज़ :

10 साल की बच्ची को किडनैप कर गैंगरेप फिर बेरहमी से हत्या, क्षत-विक्षत शव रेलवे स्टेशन के पास बरामद

By भाषा | Updated: August 8, 2019 19:27 IST

पुलिस ने बताया लापता बच्ची की तलाश के दौरान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को गाडीघाट क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया । पूछताछ के दौरान उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

Open in App

पौड़ी जिले के कोटद्वार शहर में 10 वर्षीय एक बालिका की कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गयी जिससे क्षेत्र में तनाव फैल गया । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप राय ने बताया कि सोमवार की शाम से लापता बालिका का क्षत—विक्षत शव रेलवे स्टेशन के पास से कल बरामद कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि लापता बच्ची की तलाश के दौरान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को गाडीघाट क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया । पूछताछ के दौरान उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया । उनकी बताई जगह से बच्ची का शव बरामद किया गया। राय ने बताया कि लड़की सोमवार की शाम को घर के पास स्थित दुकान से सामान लेने गयी थी। तभी उसके पड़ोस में रहने वाले 28 वर्षीय पदम सिंह और 31 वर्षीय अशोक नामक दो नेपाली व्यक्तियों ने उसका अपहरण कर लिया।

आरोपी बालिका को रेलवे गोदाम के पीछे झाडियों में ले गये और उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने लड़की को मुंह में कपड़ा ठूंस कर मार डाला और उसके शव को एक बैग में रखकर रेलवे स्टेशन क्षेत्र में फेंक दिया । बताया जाता है कि पीड़ित बालिका भी नेपाल की रहने वाली थी और आरोपियों से परिचित थी। अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव है और स्थानीय लोग आरोपियों को कड़ा दंड दिये जाने की मांग कर रहे हैं।

टॅग्स :गैंगरेपउत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

क्राइम अलर्ट12 मार्च से गायब, सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या?, मक्के के खेत में बोरे में बंद मिला शव, तेजाब डालकर जलाने की कोशिश?, पिछले कुछ महीनों से संपर्क में थे मृतका और आरोपी?

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह