लाइव न्यूज़ :

Uttarakhand ki khabar: ऋषिकेश में स्कूल भवन में तेंदुआ घुसा, पँजे से झपट्टा मारा, कई घायल, बचाव के प्रयास जारी

By भाषा | Updated: March 24, 2020 17:17 IST

वन विभाग की टीम के वाहन चालक आनन्द बहुगुणा पर तेंदुए ने पँजे से झपट्टा मारा जिससे बहुगुणा के चेहरे व सिर पर चोटें आईं। रेंज अधिकारी आरपीएस नेगी ने बताया कि बहुगुणा को तुरंत एम्स ऋषिकेश की इमरजेंसी में लाकर उपचार करवाया गया जहाँ उसकी हालत ख़तरे से बाहर है। 

Open in App
ठळक मुद्देप्रदेश के मुख्य व।न्यजीव प्रतिपालक राजीव भरतरी से तेंदुए को बेहोश कर पिंजरे में डालने की अनुमति ले ली गयी हैस्कूल की बिल्डिंग और उसके कॉरिडोर व बॉलकनी बहुत बड़ी होने के कारण उसे बेहोश करने में काफी जोखिम है।

ऋषिकेशः ऋषिकेश तहसील की गुमानीवाला ग्राम सभा स्थित एक बड़े आवासीय स्कूल में मंगलवार को एक तेंदुआ घुस गयाा जिसे बचाने के लिए वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गयी है।

देहरादून के वन प्रभागीय अधिकारी राजीव धीमान ने बताया कि तेंदुआ संभवत: पास के जंगल से भटककर स्कूल में आ गया और इसके स्कूल की बिल्डिंग में घुसने का पता चौकीदार को सुबह लगा। धीमान ने बताया कि कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण स्कूल के बंद होने के चलते फिलहाल स्कूल में कक्षाएं नहीं चल रही हैं।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक राजीव भरतरी से तेंदुए को बेहोश कर पिंजरे में डालने की अनुमति ले ली गयी है लेकिन स्कूल की बिल्डिंग और उसके कॉरिडोर व बॉलकनी बहुत बड़ी होने के कारण उसे बेहोश करने में काफी जोखिम है।

उन्होंने कहा कि तेंदुए को रेस्क्यू करने का प्रयास किया जा रहा है और उसे बेहोश करने की दवा, उपकरण, जाल इत्यादि सामान व संसाधनों को मौके पर मंगा लिया गया है। इससे पहले, सूचना मिलने पर सुबह मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम के वाहन चालक आनन्द बहुगुणा पर तेंदुए ने पँजे से झपट्टा मारा जिससे बहुगुणा के चेहरे व सिर पर चोटें आईं। रेंज अधिकारी आरपीएस नेगी ने बताया कि बहुगुणा को तुरंत एम्स ऋषिकेश की इमरजेंसी में लाकर उपचार करवाया गया जहाँ उसकी हालत ख़तरे से बाहर है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा