लाइव न्यूज़ :

बदायूंः उत्तर प्रदेश के सहसवान में महिला के साथ जोर जबरदस्ती और छेड़छाड़, भाजपा नेता अरेस्ट, जानिए मामला

By भाषा | Updated: October 12, 2020 15:01 IST

भाजपा के जिलाध्यक्ष ने पूरे मामले को फर्जी करार दिया है। सहसवान पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक राजीव शर्मा ने सोमवार को बताया कि शहवाजपुर की एक महिला ने भारतीय जनता पार्टी के नेता विपिन माली पर जोर जबरदस्ती करने तथा छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था।

Open in App
ठळक मुद्देमाली के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (जोर जबर्दस्‍ती और मारपीट) के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को रविवार की रात गिरफ़्तार किया गया और सोमवार को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।महिला के साथ कथित जोर जबर्दस्‍ती की और जब उसकी चीख पुकार सुनकर मोहल्‍लेवासी एकत्र हो गये तो वह भाग निकला।

बदायूंः उत्तर प्रदेश के सहसवान में एक महिला के साथ कथित तौर पर जोर जबरदस्ती एवं छेड़छाड़ करने के आरोप में राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के एक स्थानीय नेता को गिरफ्तार किया गया है।

 

पुलिस ने इसकी जानकारी दी । हालांकि, भाजपा के जिलाध्यक्ष ने पूरे मामले को फर्जी करार दिया है। सहसवान पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक राजीव शर्मा ने सोमवार को बताया कि शहवाजपुर की एक महिला ने भारतीय जनता पार्टी के नेता विपिन माली पर जोर जबरदस्ती करने तथा छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था।

शर्मा ने बताया कि आरोपों की जांच के बाद माली के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (जोर जबर्दस्‍ती और मारपीट) के तहत मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी को रविवार की रात गिरफ़्तार किया गया और सोमवार को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

आरोप के मुताबिक तीन दिन पहले माली ने एक महिला के साथ कथित जोर जबर्दस्‍ती की और जब उसकी चीख पुकार सुनकर मोहल्‍लेवासी एकत्र हो गये तो वह भाग निकला। उसके बाद पुलिस ने महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ़तारी के लिए दबिश देनी शुरू की।

इस संदर्भ में भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय ने बताया कि माली सहसवान का बूथ अध्‍यक्ष है और फूलों के हार बनवाने का काम करता है। जिलाध्‍यक्ष ने बताया कि उस दिन वह अपने काम के सिलसिले में गया था जहां पहले से रची गई साजिश के तहत उस पर फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया गया।

भाजपा पार्षद की गोली मारकर हत्या

उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिला मुख्यालय में सोमवार सुबह कार सवार बदमाशों ने भाजपा के पार्षद प्रकाश धामी की उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी । पुलिस ने इसकी जानकारी दी । पुलिस ने बताया कि घटना में घायल पार्षद धामी को अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह करीब आठ बजे धामी के घर एक कार पहुंची और उसमें सवार बदमाशों ने उनसे किसी कागज पर हस्ताक्षर कराने के बहाने उन्हें बाहर बुलाया । उन्होंने बताया कि धामी जैसे ही बाहर आये, बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी, गोलियों से बचने के लिए भाजपा नेता भागे लेकिन वह गिर पड़े और उन्हें इस वारदात में कई गोलियां लगीं। पुलिस ने बताया कि हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चला है और पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। हत्याकांड के बाद नगर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पिंचा ने घटनास्थल का मुआयना किया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)यूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई