लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: युवक को पेड़ से लटका कर निर्दयता से पिटाई, जाने पूरा मामला

By वैशाली कुमारी | Updated: July 28, 2021 20:22 IST

भोजपुर गांव में एक युवक को करीब 2 घंटे तक पेड़ से बांधकर बेरहमी की पिटाई करने का मामला सामने आया है।

Open in App
ठळक मुद्दे किशोरी के परिजनों ने केस दर्ज कराने के बाद से आरोपी का परिवार गांव छोड़कर भाग गयावायरल वीडियो की जांच की जा रही है और अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के भोजपुर गांव में एक युवक को करीब 2 घंटे तक पेड़ से बांधकर बेरहमी की पिटाई करने का मामला सामने आया है। दरअसल 10वीं की छात्रा को भगाकर ले जाने में आरोपी के मौसेरे भाई को बंधक बना उसे पेड़ पर लटका कर बेल्ट व डंडों से खूब पीटा। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया बाकियों की तलाश अभी जारी है , पुलिस का अनुमान है कि भोजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाला टेंट व्यवसाई पंकज सैनी 15 जुलाई को गांव में रहने वाली दसवीं की छात्रा को भगा कर ले गया था।

 किशोरी के परिजनों ने केस दर्ज कराने के बाद से आरोपी का परिवार गांव छोड़कर भाग गया, बताया जा रहा है कि सोमवार को आरोपी का मौसेरा भाई रामपुर के टांडा क्षेत्र निवासी रवि सैनी पंकज की दोनों बहनों को छोड़ने गांव गया था बहनों को छोड़ने के बाद वह वापस लौट रहा था इसी दौरान किशोरी के परिजनों ने जाल बिछाकर रवि को पकड़ लिया और पेड़ से रस्सी बांधकर उसे उल्टा लटकाकर डंडों और बेल्टों से बुरी तरह पीटा और आरोपियों ने खुद ही वीडियो बनाकर वायरल कर दी। 

आरोपी लड़की के बारे में जानकारी करना चाह रहे थे उनका शक था कि युवक को प्रेमी जोड़ों के बारे में पूरी जानकारी होगी इसी दौरान युवक रवि को घेर लिया गया उससे गाली गलौज करने लगे और उसे पकड़कर पेड़ के पास ले जाया गया और लड़की के परिजनों ने उसे उल्टा टांग कर पीटना शुरू कर दिय।

बताया जा रहा है कि रवि की पिटाई करते-करते लड़की के बारे में जानकारी करने की कोशिश करते रहे, वहीं अन्य ग्रामीण वासी भी मौजूद थे पर किसी ने भी उसे बचाने की कोशिश नहीं की।  पुलिस को घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव के कुछ लोगों पर केस दर्ज कराया गया, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विद्यासागर मिश्र ने बताया कि केस दर्ज करने के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है बाकी वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद