प्रेम विवाह के बाद खुशी से कट रही थी जिंदगी, 10 महीने बाद अचानक पत्नी ने किसी और से कर ली शादी, वीडियो से हुआ खुलासा

By अभिषेक पारीक | Updated: July 24, 2021 14:17 IST2021-07-24T14:07:19+5:302021-07-24T14:17:20+5:30

कानपुर के युवक ने प्रेम विवाह किया था। जिंदगी खुशहाल थी, लेकिन एक दिन पत्नी ससुराल चली गई और उसने दूसरा विवाह कर लिया। इस बारे में युवक को पता एक वीडियो के माध्यम से लगा।

uttar pradesh women marriage with another man after 10 months of love marriage in kanpur | प्रेम विवाह के बाद खुशी से कट रही थी जिंदगी, 10 महीने बाद अचानक पत्नी ने किसी और से कर ली शादी, वीडियो से हुआ खुलासा

प्रतीकात्मक तस्वीर

Highlightsकानपुर में शादी के दस महीने के बाद एक पत्नी ने दूसरी शादी कर ली। पति ने पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया है कि पत्नी ने तलाक नहीं लिया है। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी 50 हजार की नकदी और जेवरात लेकर गई। 

प्रेम विवाह करने वाले एक शख्स ने कभी सोचा नहीं था कि उसकी खुशहाल लगने वाली जिंदगी सिर्फ दस महीने बाद ही बदल जाएगी। उत्तर प्रदेश के कानपुर के युवक ने प्रेम विवाह किया था। जिंदगी खुशहाल थी, लेकिन एक दिन पत्नी ससुराल चली गई और उसने दूसरा विवाह कर लिया। इस बारे में युवक को पता एक वीडियो के माध्यम से लगा। यह उसकी पत्नी की शादी का वीडियो था, जिसमें वह किसी व्यक्ति के साथ शादी करती नजर आ रही है। यह देखकर युवक के होश उड़ गए। पीड़ित युवक ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है। 

इस मामले में शिकायतकर्ता अमित शर्मा कानपुर के बाबूपुरवा के रहने वाले हैं। उनके मुताबिक, गोविंदनगर कच्ची बस्ती की रहने वाली रुचि वर्मा से उन्होंने 4 जून को आर्य समाज मंदिर में प्रेम विवाह किया था। कोरोना के कारण शादी में सिर्फ पांच लोग ही शामिल हुए थे। उनके पास शादी का सर्टिफिकेट भी है।  

अमित के मुताबिक, शादी के बाद उनका जीवन खुशहाल था। करीब चार महीने बाद 23 सितंबर को उनकी पत्नी रुचि की मां उनके घर आई और किसी की शादी में जाने की बात कहकर के रुचि को अपने साथ ले गई। यहां तक की जाते वक्त रुचि 50 हजार की नकदी और जेवरात भी अपने साथ में लेकर चली गई। 

इस घटना के कुछ दिनों के बाद रुचि का मोबाइल बंद हो गया। जब अमित अपनी पत्नी को लेने के लिए अपने ससुराल पहुंचा तो उसने साथ जाने से मना कर दिया। काफी समझाइश के बाद भी रुचि ने जब बात नहीं मानी तो हारकर वह लौट गया। बाद में उसने मामले की तह में जाना शुरू किया तो उसके सामने चौंकाने वाला खुलासा हुआ। 

अमित ने बताया कि उसकी पत्नी रुचि ने तलाक लिए बिना ही किसी अन्य व्यक्ति से शादी कर ली। छानबीन करते हुए वह रतनलाल नगर में आर्यसमाज मंदिर पहुंचा। जहां पर उन्हें अपनी पत्नी की दूसरी शादी का वीडियो मिला। पुलिस में दर्ज शिकायत में अमित ने बताया कि उसकी पत्नी ने 2 जुलाई 2021 को किसी अन्य व्यक्ति से दूसरी शादी कर ली है। साथ ही अमित ने बताया कि उसकी पत्नी अब तक ऐसी तीन शादियां कर चुकी हैं। अमित ने ठगी के आरोप में मामला दर्ज कराया है। 

हालांकि पुलिस के मुताबिक, दोनों पति-पत्नी करीब आठ महीने पहले भी विवाद के बाद पुलिस थाने में आए थे। जिसके बाद दोनों समझौते के बाद वापस चले गए थे। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। 

Web Title: uttar pradesh women marriage with another man after 10 months of love marriage in kanpur

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे