लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: पत्नी को पराये मर्दों से यौन सबंध बनाने को करता था मजबूर, महिला की शिकायत के बाद मामला दर्ज

By भाषा | Updated: October 21, 2019 16:41 IST

शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि कुछ समय पहले तक वह कानपुर में अपने पति विनोद कुमार के साथ रहती थी। विनोद दो बेटियों को जन्म देने का दोष देते हुए उसका मानसिक और शारीरिक शोषण करता था और पराये मर्दों के साथ यौन सम्बन्ध बनाकर उसके एवज में धन लाने का दबाव डालता था।

Open in App
ठळक मुद्देएक व्यक्ति पर अपनी पत्नी को पराये मर्दों से शारीरिक सबंध बनाकर धन अर्जन के लिये मजबूर किया हैमना करने पर वह उससे मार- पीट करता था।

गोरखपुर मण्डल के बस्ती जिले में एक व्यक्ति पर अपनी पत्नी को पराये मर्दों से शारीरिक सम्बन्ध बनाकर धन अर्जन के लिये मजबूर करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। बस्ती नगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने मुलाकात करके शिकायती पत्र दिया, जिसके आधार पर रविवार को मुकदमा दर्ज किया गया।

शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि कुछ समय पहले तक वह कानपुर में अपने पति विनोद कुमार के साथ रहती थी। विनोद दो बेटियों को जन्म देने का दोष देते हुए उसका मानसिक और शारीरिक शोषण करता था और पराये मर्दों के साथ यौन सम्बन्ध बनाकर उसके एवज में धन लाने का दबाव डालता था।

पिछले दो साल के दौरान यह घटना कई बार हुई है। उसकी छोटी बेटी दो साल की जबकि बड़ी बेटी पांच वर्ष की है। पुलिस अधीक्षक मीणा ने कहा, ''महिला की शिकायत पर निश्चित रूप से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उसके पति के खिलाफ धारा 498 ए (क्रूरता), 323 (चोट पहुंचाने), 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना) और 506 (आपराधिक धमकी देने) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।''

महिला ने संवाददाताओं से कहा कि दो साल पहले उसकी दूसरी बेटी के जन्म के बाद उसके पति ने कामकाज छोड़ दिया था। वह अक्सर अपने तीन- चार दोस्तों को लेकर आता था और उनके साथ यौन सम्बन्ध बनाने का दबाव डालता था। मना करने पर वह उससे मार- पीट करता था। महिला ने कहा कि उसने अपने पति का घर कुछ दिन पहले छोड़ दिया है और वह अब अपनी बहन और माता- पिता के साथ बस्ती में रहती है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह