लाइव न्यूज़ :

यूपी: शादी के बाद पत्नी ने प्रेमी की दी सुपारी, एक लाख रुपये देकर करवाई पति की हत्या

By वैशाली कुमारी | Updated: August 10, 2021 18:00 IST

मेरठ पुलिस ने बिजनौर निवासी मुकीत नाम के व्यक्ति की पत्नी को गिरफ्तार करते हुए, हत्या की गुत्थी सुलझा दी है। महिला का कथित तौर फैजान नाम के व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध थे। इसी सिलसिले में मुकीत की हत्या की गयी थी।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला ने पुलिस को बताया कि मुकीत अक्सर उसके साथ मारपीट करता थामुमताज ने प्रेमी फैजान को हत्या के लिए 1 लाख रुपये दिए थेआरोपी ने पिस्टल निकालकर मुकीत को गोली मार दी और मौके से फरार हो गया

मेरठ:उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में पुलिस ने एक मर्डर मिस्ट्री को सुलझा दिया है। पुलिस ने कहा कि गंगनहर कंवर मार्ग पर अपने पति की  हत्या कराने के मामले में उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने शक के आधार पर मुकीत की पत्नी मुमताज को हिरासत में लिया था। महिला ने पुलिस को बताया कि मुकीत अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। मुकीत की हत्या में पुलिस ने महिला के प्रेमी सहित 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस इस मामले में 4 लोगों गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि 2 अभी भी फरार है।

गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों की पहचान मुकीत की पत्नी और बिजनौर निवासी मुमताज, दिल्ली के जाफराबाद के अमन, दिल्ली के वेलकम इलाके के समीर और दिल्ली के ज्योति नगर के समद के रूप में हुई है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त देसी पिस्टल भी बरामद कर ली है। 31 जुलाई को बिजनौर के उमरी गांव निवासी मुकीत की जानी के गंगनहर में अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

मुकीत फिलहाल दिल्ली में रह रहा था और वहां उसका कारोबार था। उसका शव 1 अगस्त को मिला था। इस संबंध में पीड़िता के भाई ने मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने शक के आधार पर मुकीत की पत्नी मुमताज को हिरासत में लिया था।

बाद में उसने पुलिस को बताया कि मुकीत उसके साथ मारपीट करता था। इसी बीच वह दिल्ली के ज्योतिनगर निवासी फैजान के संपर्क में आई, और उससे प्यार हो गया। बाद में, दोनों ने मुकीत को मारने की साजिश रची।

एक लाख रुपये में डील : 

मुमताज ने अपने प्रेमी फैजान द्वारा हत्यारों को 1 लाख रुपये दिए थे। इसके बाद आरोपी फैजान ने अपने कुछ दोस्तों को मुकीत से बिजनौर जाने का प्लान बनाया। इसके बाद फैजान के दोस्त मुकीत के साथ बिजनौर ट्रिप पर गए थे। मुमताज के मुताबिक फैजान के दोस्तों आराम करने के बहाने गंगनहर में रुके थे। इसी दौरान आरोपी ने पिस्टल निकालकर मुकीत को गोली मार दी और मौके से फरार हो गया।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदीयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारमेरठMeerut
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज