UP Ki Taja Khabar: उन्‍नाव में आंधी-तूफान, घरों की दीवार ढहने से तीन लोगों की मौत, दो घायल

By भाषा | Updated: April 27, 2020 15:56 IST2020-04-27T15:56:10+5:302020-04-27T15:56:10+5:30

बिहार और उत्तर प्रदेश में कोरोना संकट के बाद आंधी और तूफान ने कोहराम मचा दिया है। बिहार में 10 लोगों की मौत हो गई है। वहीं यूपी के उन्नाव में तीन लोगों की मौत हो गई है।

uttar pradesh unnao Thunderstorms three people killed two injured in house collapse | UP Ki Taja Khabar: उन्‍नाव में आंधी-तूफान, घरों की दीवार ढहने से तीन लोगों की मौत, दो घायल

मलबे में दबकर 53 वर्षीय महिला रामवती की मौत हो गयी। (file photo)

Highlightsतेज आंधी—पानी के चलते मौरांवा थाना क्षेत्र अंतर्गत उम्‍मेदखेड़ा में एक मकान की कच्ची दीवार ढह गयी। असोहा क्षेत्र के सेमरी गांव में तेज बारिश से लल्‍ला सिंह नाम के शख्स का कच्‍चा मकान ढह गया।

उन्नावःउन्‍नाव जिले में आंधी—तूफान के कारण घरों की दीवार ढहने की घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गयी तथा दो अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गये।

उप जिलाधिकारी राजेश चौरसिया ने सोमवार को बताया कि पुरवा तहसील क्षेत्र में रविवार शाम आये तेज आंधी—पानी के चलते मौरांवा थाना क्षेत्र अंतर्गत उम्‍मेदखेड़ा में एक मकान की कच्ची दीवार ढह गयी। उसके मलबे में दबकर 53 वर्षीय महिला रामवती की मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि इसी तरह पुरवा क्षेत्र के टिकरिया गांव में पड़ोस के मकान की कच्‍ची दिवार गिरने से सुभाष नामक व्यक्ति की पत्‍नी सलोनी (35) की मलबे में दबने से मौत हो गयी। इसी तरह असोहा क्षेत्र के सेमरी गांव में तेज बारिश से लल्‍ला सिंह नाम के शख्स का कच्‍चा मकान ढह गया।

जिसके मलबे में दबकर उसके बेटे राजन सिंह (32) की मौत हो गयी जबकि इस दुर्घटना में उसकी पत्नी रामदुलारी और छोटा बेटा आशीष सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्हें जिला अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। चौरसिया ने बताया कि पुलिस ने इन सभी मामलों में आवश्यक कार्यवाही की है। 

Web Title: uttar pradesh unnao Thunderstorms three people killed two injured in house collapse

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे