लाइव न्यूज़ :

टॉफी दिलाने के बहाने चाचा ने किया तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म, हालत नाजुक

By स्वाति सिंह | Updated: March 5, 2018 02:24 IST

चाकलेट का लालच देकर वह बच्ची को घर से ले गया। फिर पास में खाली पड़े एक प्लॉट में नशे में धुत चाचा ने बच्ची से रेप किया।

Open in App

लखनऊ, 5 मार्च: लखनऊ पुलिस ने ठाकुरगंज से एक युवक को अपनी तीन साल की भतीजी से रेप के आरोप में गिरफ्तार किया है। एएनआई के मुताबिक चाकलेट का लालच देकर वह बच्ची को घर से ले गया। फिर पास में खाली पड़े एक प्लॉट में नशे में धुत चाचा ने बच्ची से रेप किया। काफी देर बाद जब परिवार वालों ने बच्ची तलाश शुरू की तब उसे बच्ची के साथ पाया गया। बच्ची की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने इलाज के लिए उसे बलरामपुर अस्पताल में भर्ती करवाया है।

लड़की के पिता ने एएनआई को बताया कि बच्ची शुक्रवार दोपहर को खेलने के लिए बाहर गई थी। जिसके बाद वह गायब हो गई थी। इसके बाद लगभग शाम चार बजे घर से थोड़ी दूर एक खाली प्लॉट में बच्ची लहुलूहान अवस्था में पड़ी मिली। घटनास्थल पर बच्ची का सगा चाचा भी मौजूद था। लोगों को देख वह वहां से भागने लगा। लेकिन लोगों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया और खूब पिटाई भी करी और बाद में पुलिस को सौंप दिया। 

स्थानीय एसओ प्रदीप दूबे ने बताया कि आरोपी पेशे से कैटरिंग का काम करता है। होली वाले दिन वह नशे में धुत था। होली वाले दिन जब लोग रंग खेलने में व्यस्त थे तब उसने बच्ची को अपने साथ ले गया। यहां उसने नशे की हालत में नाबालिग से रेप किया। बाद में बच्ची की हालत खराब होती देख वह उसे वहीं छोड़कर भागने लगा तभी मोहल्ले वालों ने उसे पकड़ लिया। एसओ ने बताया कि एफआईआर दर्ज हो चुकी है।

टॅग्स :क्राइमयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?