लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेशः बीजेपी नेता खोखर की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 15, 2020 05:25 IST

गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि 2018 में जिलाध्यक्ष खोखर के बेटे अक्षय का हमारे साथियों से झगडा हो गया था, जिसमें विकास को काफी गम्भीर चोटें आयी थीं। इसी रंजिश के चलते खोखर की गोली मारकर हत्या की गई। 

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर की हत्या के मुख्य आरोपी नितिन धनकड़ को पुलिस ने शुक्रवार गिरफ्तार कर लिया। जिला पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि भाजपा नेता की हत्या के मामले में अब तक तीन आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।

बागपतः भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर की हत्या के मुख्य आरोपी नितिन धनकड़ को पुलिस ने शुक्रवार गिरफ्तार कर लिया। जिला पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि भाजपा नेता की हत्या के मामले में अब तक तीन आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। प्रवक्ता के अनुसार मुखबिर की सूचना मिलने पर थाना छपरौली पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त अभियान में हलालपुर गांव में मंदिर के पास से धनकड को गिरफ्तार किया। 

उन्होंने बताया कि धनकड के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक तमंचा 315 बोर मय दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया। दो आरोपियों मयंक डालर और अंकुश शर्मा को वारदात के दिन ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। 

प्रवक्ता के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि 2018 में जिलाध्यक्ष खोखर के बेटे अक्षय का हमारे साथियों से झगडा हो गया था, जिसमें विकास को काफी गम्भीर चोटें आयी थीं। इसी रंजिश के चलते खोखर की गोली मारकर हत्या की गई। 

खोखर की 11 अगस्त की सुबह सैर के दौरान गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी। इस सम्बन्ध में धनकड, मयंक, विपिन और अंकुश के खिलाफ नामजद तथा दो-तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)हत्याकांडउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली