लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेशः ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर में बच्ची के साथ युवक ने बलात्कार किया, भाई के साथ खेल रही थी

By भाषा | Updated: October 21, 2020 18:41 IST

पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) बिंदा शुक्ला ने बताया कि आठ वर्षीय एक बच्ची बुधवार की दोपहर अपने घर की छत पर अपने भाई के साथ खेल रही थी, तभी सोनू वर्मा नामक एक युवक वहां आया।

Open in App
ठळक मुद्देयुवक ने कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।किशोरी को चिकित्सा जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

नोएडाः उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक बच्ची के साथ एक युवक ने कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) बिंदा शुक्ला ने बताया कि आठ वर्षीय एक बच्ची बुधवार की दोपहर अपने घर की छत पर अपने भाई के साथ खेल रही थी, तभी सोनू वर्मा नामक एक युवक वहां आया। उन्होंने बताया कि इसके बाद युवक बच्ची को अपने साथ ले गया और उससे कथित तौर पर बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी को चिकित्सा जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

महाराष्ट्र: पालघर में तीन साल की बच्ची से बलात्कार के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

महाराष्ट्र के पालघर जिले के नाला सोपारा उपनगर में 22 वर्षीय एक युवक को पड़ोस में रहने वाली तीन साल की बच्ची के साथ बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। तुलिंज पुलिस थाने के उप निरीक्षक नितिन कोली ने कहा कि आरोपी एक फेरीवाला है।

उन्होंने कहा कि सोमवार की शाम को बच्ची रिहायशी इमारत के बाहर खेल रही थी जब आरोपी उसे बहला फुसला कर एकांत स्थान पर ले गया और उसके साथ कथित बलात्कार किया। अधिकारी ने कहा कि बच्ची घायल अवस्था में अपनी मां के पास गई और आपबीती सुनाई।

बच्ची की मां की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने कहा कि आरोपी पर भारतीय दंड संहिता और पोक्सो कानून की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को स्थानीय मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां से उसे 26 अक्टूबर तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

गुजरात: शादी का झांसा देकर नाबालिग से बलात्कार के आरोप में युवक पर मामला दर्ज

गुजरात के सूरत में शादी का झांसा देकर एक नाबालिग लड़की के साथ कई बार बलात्कार करने के आरोप में 22 वर्षीय एक युवक पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। उधना पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि आरोपी और 17 वर्षीय पीड़िता, दोनों उत्तर प्रदेश के निवासी हैं।

अधिकारी ने कहा कि दोनों पड़ोसी हैं और पिछले दो साल से उनके बीच संबंध हैं। उन्होंने कहा, “आरोपी ने पीड़िता के साथ शादी का वादा किया था। पीड़िता ने गर्भवती होने के बाद यह बात अपने परिवार वालों को नहीं बताई और अस्पताल में मंगलवार को बच्चे के जन्म के बाद मामला सामने आया।” अधिकारी ने कहा कि भारतीय दंड संहिता और पाक्सो कानून की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है। 

टॅग्स :यूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशरेपrape
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा