लाइव न्यूज़ :

गुस्से में प्रेमी ने प्रेमिका पर हंसिया से वार कर मार डाला, घर से कुछ गहने गायब, आरोपी को भेजा जेल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 4, 2021 21:04 IST

पुलिस क्षेत्राधिकारी, लम्भुआ सतीश चंद्र शुक्ला ने शुक्रवार को बताया कि कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के सलाहपुर मिश्रपुर निवासी सुनीता निषाद (28) का गांव के राजकुमार यादव उर्फ कल्लू के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देसुनीता का पति मुंबई में रहता है।कुछ दिन पहले सुनीता के घर से कुछ गहने गायब हो गये थे।सुनीता निषाद (28) शौच के लिए बृहस्‍पतिवार रात घर से खेत गई थी।

सुल्तानपुरः सुल्तानपुर जिले में प्रेमी द्वारा गला रेतकर अपनी प्रेमिका की हत्या किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने हत्या के आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी, लम्भुआ सतीश चंद्र शुक्ला ने शुक्रवार को बताया कि कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के सलाहपुर मिश्रपुर निवासी सुनीता निषाद (28) का गांव के राजकुमार यादव उर्फ कल्लू के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। सुनीता का पति मुंबई में रहता है और कुछ दिन पहले सुनीता के घर से कुछ गहने गायब हो गये थे।

उन्होंने बताया कि सुनीता को प्रेमी पर शक था और वो गायब जेवर वापस करने का बार-बार उस पर दबाव बना रही थी। उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार रात सुनीता घर से बाहर निकली थी और बाद में मृत पायी गई। आरोप है कि गुस्से में प्रेमी ने महिला पर हंसिया से वार कर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सुनीता निषाद (28) शौच के लिए बृहस्‍पतिवार रात घर से खेत गई थी और जब काफी देर तक वह वापस घर नहीं लौटी, तो उसकी तलाश परिवार के लोगों ने शुरू की तो घर से थोड़ी ही दूर खेत में सुनीता का शव मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इसके बाद पुलिस ने चार घंटे में ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को सुनीता के गले पर धारदार हथियार से मारे जाने के निशान मिले हैं। कोतवाली देहात के थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारहत्याmurder case
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर