लाइव न्यूज़ :

दिवंगत फौजी की पत्नी का शव पंखे से लटका मिला, ससुराल वालों पर हत्या का शक

By भाषा | Updated: April 3, 2019 23:00 IST

शुरुआती जांच में पुलिस इसे खुदकुशी का मामला बता रही है किंतु, उसके पास इस सवाल का कोई जवाब नहीं है कि उसका कमरा खुला हुआ क्यों था।

Open in App

उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में सदर थाना क्षेत्र के औरंगाबाद गांव की दीपपुरम कॉलोनी में एक फौजी की पत्नी का शव उसके कमरे में पंखे से लटका मिला। उसके गले में दुपट्टे का फंदा लगा हुआ था। महिला के परिजन का आरोप है कि ससुराल के लोगों ने हत्या कर शव को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया है।

पुलिस के अनुसार, मूलतः कुम्हेर (भरतपुर) के गांव अबार निवासी फौजी जयवीर सिंह 11 साल पहले बच्चों के साथ मथुरा आकर रहने लगे थे। 2010 में सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई। तब से उसकी पत्नी मनीषा (36) अपने दोनों बेटों व ससुराल के लोगों के साथ वहीं रह रही थीं। रात को वह अपने कमरे में सो रही थीं।

उसके दोनों बेटे अलग कमरे में सो रहे थे। सुबह छोटे बेटे ने मां के कमरे में पहुंचकर देखा तो वह फांसी के फंदे पर लटकी मिली। हालांकि, पुलिस इसे खुदकुशी का मामला बता रही है किंतु, उसके पास इस सवाल का कोई जवाब नहीं है कि उसका कमरा खुला हुआ क्यों था।

इस घटना की जानकारी जल्द ही मनीषा के परिवार वालों को भी लग गई। उन्होंने ससुराल के लोगों पर हत्या कर तथ्य छिपाने का आरोप लगाया। थाना प्रभारी लोकेश भाटी का कहना है कि पोस्टमॉर्ट रिपोर्ट आने के बाद ही पूरा मामला साफ हो पाएगा तथा उसी के अनुसार कार्यवाही की जाएगी।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा