लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: हिरासत में मौत का मामला, थानाध्यक्ष के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज, 6 पुलिसवाले सस्पेंड

By भाषा | Updated: September 5, 2020 12:23 IST

यूपी के श्रावस्ती से जुड़े इस मामले में पुलिस ने 22 साल के वाजिद अली को हिरासत में लिया था। उसके खिलाफ अनुसूचित जाति की युवती से छेड़छाड़ व एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाया गया था। अब उसकी मौत हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देअनुसूचित जाति की युवती से छेड़छाड़ के आरोपी युवक की पुलिस हिरासत में मौत के मामले में कार्रवाईथानाध्यक्ष समेत तीन पुलिस वालों के खिलाफ हत्या, घूसखोरी और अन्य अपराध संबंधी धाराओं में मामला दर्ज

श्रावस्ती (उत्तर प्रदेश): अनुसूचित जाति की युवती से छेड़छाड़ के आरोपी युवक की शुक्रवार को पुलिस हिरासत में मौत के बाद थानाध्यक्ष सहित छह पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया। थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिस वालों के खिलाफ हत्या, घूसखोरी व अन्य अपराध संबंधी धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने शनिवार को बताया, 'गिलौला थाना क्षेत्र के दर्जीपुरवा गांव निवासी वाजिद अली (22) के खिलाफ पिछले माह अनुसूचित जाति की युवती से छेड़छाड़ व एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाया गया था। इसी के सिलसिले में पूछताछ के लिए उसे हिरासत में लिया गया था। शुक्रवार को हिरासत के दौरान युवक का शव थाने की हवालात में स्थित शौचालय में गमछे से लटकता मिला। उसे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां हालत नाजुक देख उसे बहराइच जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।'

पिता का आरोप- अवैध हिरासत में रखा गया था बेटे को

एसपी ने कहा, 'अली के पिता ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनके पुत्र को दो- तीन दिन से थाने में अवैध हिरासत में रखा गया था। पिता ने पुलिस पर भ्रष्टाचार के भी आरोप लगाए हैं।' 

पुलिस अधीक्षक ने बताया, 'थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विनोद कुमार, तीन सब इंस्पेक्टर व दो अन्य पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। मृतक के पिता मोहम्मद उमर की तहरीर पर थाना प्रभारी व दो अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या, भ्रष्टाचार व अवैध रूप से हिरासत में रखने का मामला दर्ज कराया गया है। उप पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी द्वारा विवेचना व विभागीय जांच कराई जा रही है। जिलाधिकारी ने घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। मामले में निष्पक्ष जांच होगी। जो भी दोषी पाया जाएगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।' 

पुलिस अधीक्षक ने कहा, 'आरोपी पुलिस कर्मियों की गिरफ्तारी की जाएगी।' घटना को लेकर मृतक के परिजन व ग्रामीण थाना परिसर के आसपास शुक्रवार को काफी देर तक हंगामा करते रहे। अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों द्वारा कार्रवाई के आश्वासन पर लोग शांत हुए। उधर मृतक के भाई ने पत्रकारों के समक्ष आरोप लगाया कि दोनो परिवारों के बीच जमीन का विवाद चल रहा था।

विरोधी पक्ष ने पहले वाजिद अली की पिटाई की और बाद में रिपोर्ट लिखाकर पुलिस से गिरफ्तार करा दिया। अली के भाई ने दावा लगाया, 'वाजिद अली को कई दिन से थाने पर लाकर रखा गया था। युवक को छोड़ने के एवज में थाना प्रभारी की मांग पर 50 हजार रूपए घूस दी गयी थी, दो लाख रूपए और मांगे जा रहे थे। दो लाख रुपये नहीं दे पाने के कारण पुलिस ने वाजिद अली को मार दिया।'

टॅग्स :उत्तर प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदीcrime news hindi
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर