लाइव न्यूज़ :

समीर हत्याकांड: मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, पिछले हफ्ते युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हुई थी हत्या

By विनीत कुमार | Updated: September 15, 2021 15:27 IST

मोहल्ला प्रेम नगर के रहने वाले 24 साल के समीर की आठ आरोपियों ने 9 सितंबर को बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देशामली के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के बनत कस्बा का मामला, 9 सितंबर को हुई थी समीर की हत्या।सरेआम सड़क पर आठ आरोपियों ने बेरहमी से पीट-पीटकर समीर की हत्या कर दी थी।घटना के समय समीर बस से उतरकर घर जा रहा था, इसी दौरान आरोपियों से उसक बहस हो गई थी।

शामली: आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के बनत कस्बा में पिछले हफ्ते सरेआम सड़क पर पीट-पीटकर युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसकी पहचान आशीष के तौर पर हुई है। पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को पहले गिरफ्तार किया था। वहीं, पांच आरोपी अभी फरार हैं।

बनत में मुख्य बस स्टैंड पर नौ सितंबर को मोहल्ला प्रेम नगर के रहने वाले 24 साल के समीर की आठ आरोपियों ने बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।

बताया जाता है कि घटना के समय बस से उतरकर घर जा रहे समीर का हाथ एक आरोपी से छू गया था। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई।

इसी बीच आरोपियों ने समीर के साथ मारपीट शुरू कर दी और सड़क पर पटक दिया था। बाद में गंभीर हालत में समीर को शामली अस्पताल ले जाया गया था, जहां से हायर सेंटर ले जाते समय उसकी मौत रास्ते में हो गई थी। 

पुलिस ने इस मामले में बनत निवासी दो आरोपी वरदान और वतनरात को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। दरअसल परिजनों की तरफ से आरोपियों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। 

एसपी सुकीर्ति माधव के अनुसार मंगलवार को आरोपी आशीष को गिरफ्तार किया गया। वह बनत के मोहल्ला आर्यपुरी का रहने वाला है। इस मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश समाचारक्राइम न्यूज हिंदीहत्याउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई