लाइव न्यूज़ :

यूपी: शामली में नकली शराब पीने से 5 की मौत, पांच पुलिसकर्मी निलंबित

By भाषा | Updated: August 23, 2018 03:12 IST

शामली के अतिरिक्त पुलिस निरीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि घटना कमलपुर गांव की है जो कि उत्तर प्रदेश सीमा के निकट स्थित है।

Open in App

मुजफ्फरनगर, 23 अगस्त: शामली जिले में एक गांव में कथित तौर पर नकली शराब पीने से पांच लोगों की मौत हो गई और सात अन्य लोग बीमार हो गए। पुलिस ने 22 अगस्त को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना के बाद बिदोली पुलिस चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक के पी सिंह सहित पांच पुलिसकर्मियों को ड्यूटी में लापरवाही बरतने के लिए निलंबित कर दिया गया है।शामली के अतिरिक्त पुलिस निरीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि घटना कमलपुर गांव की है जो कि उत्तर प्रदेश सीमा के निकट स्थित है।उन्होंने बताया कि कल तीन लोगों की मौत हुई थी और दो लोगों ने आज दम तोड़ दिया। वहीं सात लोग बीमार हो गए जिन्हें उपचार के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर है।पुलिस ने बताया कि 55 वर्षीय जोगा सिंह ने कथित तौर पर नकली शराब की आपूर्ति की थी और उसने खुद भी शराब पी ली थी। सिंह तथा अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मृतकों की पहचान इंद्रपाल, धर्मपाल,राज कुमार और संजय के तौर पर की गई है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज