लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेशः शामली में 16 वर्षीय लड़की का अपहरण, पड़ोसी ने किया रेप, आरोपी फरार

By भाषा | Updated: October 21, 2020 15:05 IST

कैराना पुलिस स्टेशन में लड़की के परिवार द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद यह मामला प्रकाश में आया। पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार को हुई जब लड़की अपने घर पर अकेली थी। वह व्यक्ति उसे कथित तौर पर एक सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ बलात्कार किया।

Open in App
ठळक मुद्दे लड़की को चिकित्सा जांच के लिए भेजा गया है और पुलिस फरार चल रहे आरोपी की तलाश कर रही है।भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और बाल यौन अपराध संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

मुजफ्फरनगरः उत्तर प्रदेश के शामली जिले के एक गांव में 16 वर्षीय एक लड़की का उसके पड़ोसी ने कथित तौर पर अपहरण कर उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कैराना पुलिस स्टेशन में लड़की के परिवार द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद यह मामला प्रकाश में आया। पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार को हुई जब लड़की अपने घर पर अकेली थी। वह व्यक्ति उसे कथित तौर पर एक सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि उसने इसके बारे में अपने परिवार को बताया, जिसके बाद उन्होंने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अधीक्षक (एसपी) नित्यानंद राय के अनुसार, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और बाल यौन अपराध संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि लड़की को चिकित्सा जांच के लिए भेजा गया है और पुलिस फरार चल रहे आरोपी की तलाश कर रही है।

बलात्कार के आरोपी को उम्रकैद

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की एक अदालत ने 16 वर्षीय लड़की के अपहरण और बलात्कार के तीन साल पुराने मामले में दोषी एक व्यक्ति को उम्रकैद तथा दो अन्य को 10—10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनायी। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने बुधवार को बताया कि बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी का 18 जून 2017 को अपहरण कर लिया गया था।

जांच में पता चला कि मीरा देवी नामक महिला ने अपने पति श्रीभगवान उर्फ बल्लर की मदद से लड़की का अपहरण किया और फिर उसे बिहार के सारण जिले के रहने वाले राजेश राय नामक व्यक्ति को बेच दिया। उन्होंने बताया कि राजेश ने लड़की को छत्तीसगढ़ ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया।

विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) शिव कुमार ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद मंगलवार को राजेश राय को आजीवन कारावास तथा 55 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनायी। न्यायालय ने श्रीभगवान और उसकी पत्नी मीरा देवी को 10-10 साल के सश्रम कारावास और 15 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशरेपयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास